मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 2 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 2 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 10 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 10 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 11 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 11 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 11 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 11 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 11 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 11 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 12 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 12 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 12 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 12 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 12 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 12 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
मनोरंजन

पुणे के नवलें ब्रिज के पास मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर पैसे ऐंठने की कोशिश

पुणे के नवलें ब्रिज के पास मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर पैसे ऐंठने की कोशिश

मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर ने अपने साथ हुए एक डरावने सड़क हादसे का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि मुंबई से सातारा जाते वक्त पुणे के नजदीक नवलें ब्रिज के पास कुछ लोगों ने उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारी और इसके बाद उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की.

कल्याणी के मुताबिक, कार रोकने के बाद इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में ले जाने की कोशिश भी की. इस दौरान उनके हाथ पर चोट के निशान आए. एक्ट्रेस ने वीडियो में इस घटना को लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए.

नवलें ब्रिज के पास क्या हुआ?
कल्याणी ने बताया कि वह मुंबई से सातारा की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान नवलें ब्रिज के पास कुछ लोगों ने उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारकर रोक लिया. उनका आरोप है कि इसके बाद उनसे पैसे की मांग की गई.

मामला यहीं नहीं रुका. कल्याणी के मुताबिक, उन लोगों ने उन्हें जबरदस्ती अपनी कार में ले जाने की कोशिश की. खुद को बचाने की कोशिश में उनके हाथ पर चोट भी आई. एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती बताते हुए यह सवाल भी उठाया कि अगर एक महिला के साथ सड़क पर ऐसी स्थिति पैदा हो जाए तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है.

रात 11 बजे पहुंचीं थाने, सुबह 6 बजे तक चली शिकायत की प्रक्रिया
कल्याणी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में बताया कि उन्होंने इस मामले में नरहे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी वर्षा देशमुख और ठिटे साहेब का सहयोग के लिए शुक्रिया भी अदा किया.

हालांकि, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर एक्ट्रेस ने सवाल जरूर उठाए. कल्याणी के मुताबिक, वह रात करीब 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची थीं और सुबह 6 बजे तक वहीं रहीं. उन्होंने सोशल मीडिया वीडियो में अपने अनुभव को साझा करते हुए यह भी बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया उनके लिए कितनी लंबी रही.

सुप्रिया सुले ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले को गंभीरता से लेने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

सुप्रिया सुले ने लिखा कि पुणे के नवलें ब्रिज इलाके में कुछ लोगों के कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की घटना सामने आई है. उन्होंने इसे बेहद गंभीर और आपत्तिजनक घटना बताया.

सुले ने पुणे की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि गृह विभाग के अधीन आने वाले इलाके में इस तरह नागरिकों को परेशान किया जाना चिंता का विषय है. उन्होंने राज्य के गृह मंत्री से मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की.

कल्याणी ने महाराष्ट्र सरकार से भी लगाई गुहार
कल्याणी नंदकिशोर ने अपने वीडियो के आखिर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की है. फिलहाल एक्ट्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों और दर्ज शिकायत के बाद मामले को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है. कल्याणी ने जिस तरह अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की है, उससे सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं.