बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 1 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 29 मिनट पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 46 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 46 मिनट पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 1 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 1 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 2 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 2 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 2 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 2 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 3 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 3 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 3 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति
छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न…..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, उद्योग एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महानदी भवन, नवा रायपुर में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर तकनीकी वस्त्र सम्मेलन, कानक्लेव आयोजित करने के निर्देश दिए। सम्मेलन में तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग, राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के अंतर्गत उपलब्ध योजनाओं तथा उद्योगों की आवश्यकताओं पर जानकारी एवं संवाद किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा संस्थानों और उद्योगों के बीच सीधा समन्वय स्थापित कर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।

प्रारंभिक रूप से प्रत्येक तकनीकी संस्थान से 10-10 विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को तकनीकी वस्त्रों के वास्तविक औद्योगिक उपयोग का अनुभव मिलेगा तथा उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

*हथकरघा एवं वस्त्र क्षेत्रों में विकसित होंगे* 

वस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हथकरघा एवं वस्त्र गतिविधियों वाले क्षेत्रों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध रूप से वस्त्र प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर जिलों के संस्थानों को स्थानीय वस्त्र उद्योगों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

राज्य के विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों को तकनीकी वस्त्रों से संबंधित अनुप्रयोग आधारित अनुसंधान, उत्पाद विकास, परीक्षण, नवाचार एवं प्रायोगिक परियोजनाएं विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि, अधोसंरचना, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण, पैकेजिंग एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़ी राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मिशन की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, विभागों एवं संस्थानों के बीच समन्वय तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई स्थापित की जाएगी। यह इकाई तकनीकी संस्थानों एवं उद्योगों से परियोजना प्रस्ताव प्राप्त कर उन्हें मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार कराने, भारत सरकार को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने तथा स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेगी। इकाई के गठन तक ग्रामोद्योग विभाग में राज्य स्तरीय समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

बैठक में उद्योग विभाग, तकनीकी शिक्षा संचालनालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर तथा हथकरघा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।