बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 21 मिनट पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 53 मिनट पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 1 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 1 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 1 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 2 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 2 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 2 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 2 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 2 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 3 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 3 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 4 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 15 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 15 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 15 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 15 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 15 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार
राष्ट्रीय

मेरिका को मिलेगा सबक? भारत-चीन मिलकर करेंगे बड़ा खेल, नई निवेश डील की तैयारी

मेरिका को मिलेगा सबक? भारत-चीन मिलकर करेंगे बड़ा खेल, नई निवेश डील की तैयारी

नई दिल्‍ली
अमेरिका और भारत के बीच व्‍यापार को लेकर बातचीत चल रही है. लेकिन फिर भी ट्रंप बार-बार रूसी तेल खरीदने या फिर किसी वजहों से टैरिफ की धमकी देते रहते हैं. इस बीच, भारत अब चीन के साथ मिलकर बड़ा खेल करने जा रहा है, जो आगे चलकर ग्‍लोबल चेन सप्‍लाई को बदल सकता है। 

दरअसल, ब्रिक्‍स समिट के दौरान चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की खबर है और इस दौरान एक बड़े निवेश फ्रेमवर्क की भी तैयारी चल रही है. चीन भारत के लिए एक बड़ा निवेश पैकेज का ऐलान कर सकता है, जो भारत के लिए बूस्‍टर साबित हो सकता है. दूसरी ओर, दोनों देशों के बीच व्‍यापार के लिए रिश्‍तों में सुधार होगा. ऐसे में भारत और चीन मिलकर ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 

मोदी-जिनपिंग की होगी मुलाकात 
इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और चीन व्यापारिक आदान-प्रदान को सुगम बनाने और चीनी निवेश को गति देने के लिए एक नए निवेश ढांचे पर विचार कर रहे हैं. दोनों पड़ोसी मुल्‍क का लक्ष्‍य राजनयिक संबंधों में व्यापक सुधार के बीच ट्रेड रिलेशन को फिर से जिंदा करना है. इस निवेश ढाचे का ऐलान चीन 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कर सकता है. रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। 

इसी बैठक के दौरान शी जिनपिंग भारत के लिए एक निवेश पैकेज की घोषणा कर सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मुलाकात की नींव राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की हाल ही में बीजिंग यात्रा के दौरान रखी गई है और इस दौरे के बाद दोनों देशों के बीच व्‍यापार रिश्‍ते काफी सुधर सकते हैं। 

निवेश ढाचे के तहत क्‍या-क्‍या होगा? 
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ढाचे के तहत समुद्री मार्गों तक आसान पहुंच वाला एक खास आर्थिक क्षेत्र होगा. BYD समेत चीनी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल कंपनियों को भारतीय बाजार में ज्‍यादा पहुंच पेश करने की भी संभावना है. एक अन्य प्रस्ताव में चीनी फंडिंग से भारत में एक एक्‍सपोर्ट सेक्‍टर स्थापित करना शामिल है, जिससे तीसरे देशों को निर्यात में सुविधा हो सकती है। 

चीन 2019 के बाद शी जिनपिंग की पहली भारत यात्रा का लाभ उठाकर प्रस्तावित एक्‍सपोर्ट प्रोसेसिंग सेक्‍टर संभावित निवेशों की घोषणा करने के लिए उत्सुक है। 

अभी बहुत बड़ा पैकेज नहीं होगा 
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल निवेश पैकेज बड़ा नहीं हो सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष छह साल के गतिरोध के बाद धीरे-धीरे संबंधों को सुधारने और मतभेदों को दूर करने पर फोकस कर रहे हैं. भारत गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में चीनी निवेश के लिए अपूव प्रॉसेस को और आसान बनाने पर भी विचार कर रहा है, हालांकि वास्तविक नियंत्रण रेखा, रक्षा और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। 

भारत IT और महत्वपूर्ण कच्चे माल की सुगम उपलब्धता के लिए चीन से आश्वासन मांग रही है. रिपोर्ट के अनुसार, इन आपूर्ति मार्गों को ज्‍यादा विश्वसनीय बनाने और भारतीय उद्योग के लिए पहुंच को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं. भारत, चीन से अधिक निवेश और टेक वस्तुओं समेत भारत से आयात बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है, ताकि दोनों देशों के बड़े व्यापार घाटे को कम किया जा सके।