सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 5 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 6 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 6 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 6 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 6 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 6 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 6 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 7 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 7 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 7 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 7 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 8 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 8 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 9 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 9 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 9 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 9 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 10 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 10 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

CG News : धान में लीफ फोल्डर एवं पीला तना छेदक कीट की निगरानी बढ़ाएं किसान, आईसीएआर-एनआईबीएसएम

CG News : धान में लीफ फोल्डर एवं पीला तना छेदक कीट की निगरानी बढ़ाएं किसान, आईसीएआर-एनआईबीएसएम

रायपुर, 27 अगस्त। CG News : छत्तीसगढ़ में धान की फसल अब लगभग 45 दिन या उससे अधिक की हो गई है। किसानों द्वारा खरपतवार नियंत्रण के लिए खरपतवारनाशियों का प्रयोग, निराई-गुड़ाई एवं अन्य कृषि कार्य पूरे किए जा चुके हैं। साथ ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग से फसल की वृद्धि भी अच्छी हो रही है। आगामी दिनों में मौसम की परिस्थितियां धीरे-धीरे विभिन्न कीटों के प्रकोप के लिए अनुकूल हो सकती हैं। इनमें वर्तमान समय में लीफ फोल्डर (पत्ती मोड़क) तथा आगामी फसल अवस्था में पीला तना छेदक प्रमुख कीट हैं। इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार समेकित कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी गई है।

धान में लीफ फोल्डर एवं पीला तना छेदक कीट की निगरानी बढ़ाएं किसान: आईसीएआर-एनआईबीएसएम

आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने किसानों से फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक एवं अंधाधुंध कीटनाशियों के प्रयोग से बचना चाहिए। “इस अवस्था में धान की फसल की नियमित निगरानी अत्यंत आवश्यक है। कीटों की संख्या आर्थिक क्षति स्तर तक पहुंचने पर ही आवश्यक नियंत्रण उपाय अपनाने से उत्पादन लागत कम करने के साथ-साथ मित्र कीटों एवं पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है।”

डॉ. पंकज शर्मा, संयुक्त निदेशक ने बताया कि लीफ फोल्डर धान का प्रमुख कीट है। इसकी सूंडियां धान की पत्तियों को लंबाई में मोड़कर उनके अंदर रहकर हरे ऊतकों को खुरचकर खाती हैं। इससे पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देती हैं और प्रकाश संश्लेषण की क्षमता प्रभावित होती है। अधिक प्रकोप की स्थिति में फसल की वृद्धि एवं उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को खेत में मुड़ी हुई पत्तियों, सूंडियों तथा पत्तियों पर दिखाई देने वाले विशिष्ट क्षति लक्षणों की नियमित जांच करनी चाहिए। कीट का प्रकोप अनुशंसित आर्थिक क्षति स्तर से अधिक होने पर ही उचित नियंत्रण उपाय अपनाएं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि फसल के आगे बढ़ने के साथ पीला तना छेदक भी महत्वपूर्ण समस्या बन सकता है। इस कीट के भूरे रंग के अंड समूह प्रायः पत्ती के सिरे के पास दिखाई देते हैं। अंडों से निकलने वाली सूंडियां तने में प्रवेश कर अंदर के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती हैं। वानस्पतिक अवस्था में इससे “डेड हार्ट” तथा बाद की अवस्था में “व्हाइट ईयर” (सफेद बालियां) के लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए प्रारंभिक अवस्था में इसकी पहचान एवं नियंत्रण महत्वपूर्ण है।

किसानों को नियमित रूप से खेतों की निगरानी करने, दिखाई देने वाले अंड समूहों को एकत्र कर नष्ट करने तथा वयस्क कीटों की निगरानी के लिए फेरोमोन ट्रैप लगाने की सलाह दी गई है। आवश्यकता के अनुसार ट्राइको-कार्ड  का उपयोग भी किया जा सकता है। प्रभावित एवं अत्यधिक क्षतिग्रस्त पौधों/कोंपलों को खेत से निकालकर नष्ट करने से भी कीट का प्रकोप कम किया जा सकता है। कीटनाशियों का प्रयोग केवल आवश्यकता होने पर, अनुशंसित दवा, उचित फसल अवस्था, लेबल एवं स्वीकृत मात्रा के अनुसार ही किया जाना चाहिए।

डॉ. पी. के. राय ने कहा कि समेकित कीट प्रबंधन के अंतर्गत नियमित निगरानी एवं यांत्रिक उपाय, जैविक नियंत्रण, प्राकृतिक शत्रु कीटों का संरक्षण तथा आवश्यकता आधारित कीटनाशी प्रयोग को अपनाना धान में कीट प्रबंधन का प्रभावी एवं टिकाऊ तरीका है। किसानों को आगामी सप्ताहों में अपनी फसल की विशेष निगरानी करने तथा कीटों का असामान्य प्रकोप दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने की आवश्यकता है।