बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 8 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 36 मिनट पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 52 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 52 मिनट पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 1 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 1 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 2 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 2 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 2 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 2 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 3 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 3 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 3 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति
छत्तीसगढ़

Atal Utkrisht Shiksha Yojana: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात! 200 मेधावी बच्चों का सम्मान; CM साय 1.45 लाख श्रमिकों को ₹39.67 करोड़ की सहायता DBT से देंगे, यहां जाने

Atal Utkrisht Shiksha Yojana: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात! 200 मेधावी बच्चों का सम्मान; CM साय 1.45 लाख श्रमिकों को ₹39.67 करोड़ की सहायता DBT से देंगे, यहां जाने

रायपुर, 24 अगस्त 2026। Atal Utkrisht Shiksha Yojana: छत्तीसगढ़ में निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने और श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत 200 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान होगा। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रम विभाग की 18 कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1 लाख 45 हजार 841 पंजीकृत श्रमिकों को 39 करोड़ 67 लाख रुपये की सहायता राशि DBT के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत श्रमिकों के मेधावी बच्चों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में वर्ष 2025-26 में अध्ययनरत उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में नवप्रवेशित 200 प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

CM साय करेंगे राशि का DBT

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रम विभाग की 18 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 1,45,841 पंजीकृत श्रमिकों को कुल 39.67 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे। राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जाएगा। इससे श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर के पास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन अतिविशिष्ट अतिथि और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

क्या है अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना?

‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

18 योजनाओं से श्रमिकों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की 18 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार के मुताबिक, कुल 1 लाख 45 हजार 841 श्रमिकों को 39 करोड़ 67 लाख रुपये की सहायता राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी। इस पहल से बड़ी संख्या में श्रमिक परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।