सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 52 मिनट पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 1 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 1 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 1 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 1 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 1 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 5 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 5 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
छत्तीसगढ़

विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*

विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित _विश्व रक्तदाता दिवस_ के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 जून 2026, रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक में _विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर_ का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष WHO की थीम *“Give Blood, Give Hope: Together We Save Lives”* अर्थात *”रक्तदान करें, आशा दें: साथ मिलकर जीवन बचाएं”* है। शिविर का प्रारंभ प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।

*कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अपील:* “रक्त का कोई फैक्ट्री में निर्माण नहीं हो सकता। आपातकाल में एक-एक बूंद कीमती है। मैं जिले के सभी युवाओं, सामाजिक संगठनों, शासकीय सेवकों, जनप्रतिनिधियों से आग्रह करती हूं कि 14 जून को परिवार सहित जिला अस्पताल आएं और इस महायज्ञ में आहुति दें। आपका रक्तदान किसी मां की गोद, किसी बच्चे की मुस्कान बचा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने बताया कि जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे, सिकल सेल के मरीज, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस मरीज तथा प्रसव के दौरान जटिलताओं से जूझ रही माताओं को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के लिए भी आपातकाल में रक्त उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

*कौन कर सकता है रक्तदान – पात्रता मानदंड*
सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने बताया कि भारतीय मानकों के अनुसार:
1. *आयु:* 18 से 65 वर्ष तक।
2. *वजन:* न्यूनतम 45 किलोग्राम।
3. *हीमोग्लोबिन:* पुरुष 12.5 ग्राम/डीएल, महिला 12.5 ग्राम/डीएल से अधिक।
4. *अंतराल:* पुरुष 3 माह व महिला 4 माह में एक बार रक्तदान कर सकती है।
5. *स्वास्थ्य:* सर्दी-खांसी, बुखार, एंटीबायोटिक कोर्स पर न हो। मधुमेह व बीपी नियंत्रित है तो डॉक्टर की सलाह से रक्तदान कर सकते हैं।

*अस्थायी रूप से अपात्र:* टैटू/पियर्सिंग 6 माह, मलेरिया 3 माह, पीलिया 1 वर्ष, गर्भपात 6 माह, प्रसव 1 वर्ष, बाद।

*रक्तदान प्रक्रिया: सिर्फ 5 स्टेप में जीवनदान*
1. *पंजीयन व काउंसलिंग:* फॉर्म भरना व गोपनीय प्रश्नावली।
2. *मेडिकल जांच:* वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, डॉक्टर द्वारा फिटनेस जांच।
3. *रक्तदान:* आरामदायक बेड पर 350 मिली रक्त संग्रहण, समय 3-5 मिनट।
4. *विश्राम व जलपान:* 10 मिनट लेटना, जूस-बिस्किट-फल का सेवन।
5. *प्रमाण पत्र:* डोनर कार्ड जारी, जिससे भविष्य में जरूरत पर एक यूनिट रक्त निःशुल्क मिलता है।

*मिथक बनाम वैज्ञानिक तथ्य*
मिथक वैज्ञानिक तथ्य

रक्तदान से कमजोरी आती है
– शरीर 24-48 घंटे में प्लाज्मा व 4-6 सप्ताह में लाल रक्त कणिकाएं बना लेता है

मोटे लोग ही रक्तदान करें
-वजन 45 किग्रा से ऊपर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है

रक्तदान से बीमारी लगती है
– प्रत्येक डोनर के लिए नई स्टेराइल सुई-किट यूज होती है, 100% सुरक्षित

शाकाहारी का खून कमजोर होता है
-हीमोग्लोबिन नॉर्मल है तो आहार से कोई फर्क नहीं पड़ता
*रक्तदाता को लाभ*
1. निःशुल्क स्वास्थ्य जांच: हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन, ब्लड ग्रुप, हेपेटाइटिस-बी/सी, HIV, मलेरिया, सिफलिस की जांच रिपोर्ट।
2. हृदय रोग व कैंसर का खतरा कम होता है।
3. नई रक्त कोशिकाएं बनने से स्फूर्ति आती है।
4. कैलोरी बर्न होती है – लगभग 650 कैलोरी।

*विशेष सहयोग:* रेडक्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब, एवं सभी सामाजिक संगठनों।

*स्थान:* ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय बेमेतरा
*तिथि व समय:* 14 जून 2026, शनिवार, प्रातः 10:00 से सायं 4:00 बजे तक