शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 4 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 4 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 5 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 5 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 5 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 6 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 6 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 6 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 6 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 6 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 6 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 6 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 6 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 6 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 6 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 6 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 6 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 6 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 6 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत
मध्यप्रदेश

मुरैना कलेक्टर ने दिखाया सख्ती, मीटिंग में समय पर न पहुंचे 13 कर्मचारियों को सस्पेंड किया

मुरैना कलेक्टर ने दिखाया सख्ती, मीटिंग में समय पर न पहुंचे 13 कर्मचारियों को सस्पेंड किया

मुरैना 

 कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने  ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है. बिल्कुल फिल्म नायक की तरह, कलेक्ट्रेट से ही वीडियो कॉल के जरिए पंचायत भवनों की लाइव उपस्थिति चेकिंग शुरू की गई. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने पर 8 पटवारी और 4 सचिव सहित 13 शासकीय कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया.

अनुपस्थित रहने पर 13 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज

कलेक्टर द्वारा सभी कर्मचारी को समय पर मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद सरकारी कर्मचारी समय पर मुख्यालय नहीं पहुंच रहे थे. जिसके बाद सोमवार को जिला अधिकारी ने कर्मचारियों को वीडियो कॉल किये, जिसमें 8 पटवारी और 5 सचिव सहित कुल 13 लोग मुख्यालय पर मौजूद नहीं थे. कलेक्टर ने बिना कोई बहाना सुने 13 सरकारी कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया. साथ ही विकासखंड मुख्यालय पर अटैच करने के निर्देश भी जारी किए. इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

दोपहर तक नहीं पहुंचे पंचायत भवन

मुरैना में  प्रशासनिक मोर्चे पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' की याद दिला दी. कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में से ही पंचायत भवनों पर अचानक वीडियो कॉलिंग के द्वारा उपस्थिति चेकिंग शुरू कर दी. एक-एक कर कई कर्मचारियों को कॉल लगाया. इस दौरान कई कर्मचारी पंचायत भवन पर अनुपस्थि पाए गए. जिससे कलेक्टर पूरी तरह नायक मोड में आ गए. उन्होंने तत्काल 13 को सस्पेंड के आदेश सुना दिए. इस कार्रवाई से जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है.

निजी कामों में व्यस्त पाए गए कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सरकारी योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पटवारियों को प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए हैं. इसी प्रकार पंचायत सचिव/जीआरएस को सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश दिये हैं.

जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कर्मचारी उनके आदेश का अनुपालन ठीक तरह से कर रहे है या नहीं, इसकी वस्तुस्थिति जानने के लिए सोमवार की दोपहर उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनपद सीईओ और तहसीलदारों की बैठक ली. इस बैठक में उन्होंने सीईओ व तहसीलदारों के जरिये पटवारी और पंचायत सचिव/जीआरएस से वीडियो कॉन्फ्रेंस के से बातचीत की. बातचीत के दौरान पता चला कि कार्यालय समय में कोई पटवारी अपने घर के निजी कार्यों में व्यस्त हैं, तो कोई बाजार में खरीददारी कर रहा है. ऐसी ही स्थिति पंचायत सचिव-जीआरएस की पाई गई.

कलेक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि "वीडियो कॉल के माध्यम से पटवारी और सचिवों की लोकेशन चेक किया था, क्योंकि उनको पंचायत भवन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्या समाधान के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है."

निलंबन सूची में शामिल पटवारियों के नाम

    सुजान सिंह गुर्जर (बानमौर)
    समल मनोरथ पाठक (पोरसा)
    अजय गुर्जर (मुरैना ग्रामीण)
    शिवराज तोमर (मुरैना शहर)
    मयंक यादव (अंबाह)
    सोनू जादौन (सबलगढ़)
    दुर्गेश शर्मा (कैलारस)
    संजीव तिवारी (जौरा)

निलंबित पंचायत सचिव/जीआरएस

    नरेश सिंह तोमर, ग्राम पंचायत कोटरा
    हाकिम जाटव, ग्राम पंचायत बर्रेड
    सौरभ सिकरवार, जीआरएस (ग्रामीण संसाधन सहायक)
    रामरूप कुशवाह, ग्राम पंचायत सुनावली
    नरेश, ग्राम पंचायत ककरारी