शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 4 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 5 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 6 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 6 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 6 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 6 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 6 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 6 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 7 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 7 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 7 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 7 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 7 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 7 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 7 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 7 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 7 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 7 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 7 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत
छत्तीसगढ़

रायपुर : डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ें- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

रायपुर : डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ें- मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब

रायपुर : डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ें- मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब

 रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संस्था के ऑडिटोरियम में किया गया। संगोष्ठी का विषय था- “साइबर और डिजिटल सुरक्षा, डिजिटल युग में चुनौतियाँ और अवसर।”

 डिजिटल युग में सजगता और कौशल ही सुरक्षा की कुंजी -मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब

प्रदेश के मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि डिजिटल युग में हमारा व्यवहार भी डिजिटल हो गया है, इसलिए डिजिटल सुरक्षा अब हमारी जिम्मेदारी बन गई है। हमें तकनीक का उपयोग समझदारी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ करना होगा।  उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य का अपना ‘नवा अंजोर 2047 विज़न डॉक्यूमेंट’ जारी किया गया है, जो राज्य को नवाचार, आत्मनिर्भरता और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का रोडमैप है। 

हमारे युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा ज्ञान, विज्ञान, कौशल और तकनीक के बल पर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं। अब समय है कि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। मंत्री ने छात्राओं को आह्वान किया कि वे साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी जैसी उभरती तकनीकों की बारीकियों को समझें। उन्होंने कहा भारत में सेमीकंडक्टर उत्पादन की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवा इस क्रांति के हिस्सेदार बनें। 

भारत का बैंकिंग सिस्टम विश्व में सबसे मजबूत

उन्होंने डिजिटल ट्रांजैक्शन के संदर्भ में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम आज विश्व का सबसे मजबूत सिस्टम है, लेकिन इसके सुरक्षित उपयोग की जिम्मेदारी हमारी है। हर व्यक्ति को डिजिटल साक्षर और साइबर जागरूक बनना चाहिए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जागरूक, कुशल और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। यह पहल ‘सुरक्षित डिजिटल छत्तीसगढ़’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

तकनीकी शिक्षा के नए आयामों पर चर्चा- डॉ. एम. एल. अग्रवाल

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एम. एल. अग्रवाल, अतिरिक्त संचालक, तकनीकी शिक्षा संचालनालय छ.ग., ने अपने वक्तव्य में तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार सीजीआईटी संस्थानों की शुरुआत की गई है और तीन नए संस्थान प्रस्तावित हैं, जो युवाओं को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

विशेषज्ञों के व्याख्यान से समृद्ध हुए तकनीकी सत्र

संगोष्ठी के प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. डॉ. नरेश नागवानी (एनआईटी रायपुर) ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी और डिजिटल सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध टूल्स की जानकारी साझा की। द्वितीय सत्र में प्रो. डॉ. संजय कुमार (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) ने डिजिटल युग में उभरती चुनौतियों एवं उनके समाधान पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता, राष्ट्रीय स्तर के 18 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था की प्राचार्य डॉ. वर्षा चौरसिया ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं आयोजन टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।