रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 4 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 4 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 4 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 5 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 5 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 6 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 7 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 8 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 8 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटिश राजमहल में हड़कंप! प्रिंस एंड्रयू पर लिखी किताब ने खोले चौंकाने वाले राज़

ब्रिटिश राजमहल में हड़कंप! प्रिंस एंड्रयू पर लिखी किताब ने खोले चौंकाने वाले राज़

लंदन 
ब्रिटेन के पूर्व युवराज एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन पर लिखी गई नई किताब ने राजपरिवार में हलचल मचा दी है। लेखक एंड्रयू लॉनी ने दावा किया है कि “अभी और भी चौंकाने वाले खुलासे बाकी हैं,” जो ब्रिटिश राजशाही के लिए और नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। लॉनी की किताब ‘एंटाइटल्ड’ में एंड्रयू और सारा के जीवन की परतें खोली गई हैं। उन्होंने बताया कि यह कहानी “बचपन के आघात, लालच, भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार” से भरी है। कई वर्षों के शोध और 300 से अधिक लोगों से बातचीत के बाद तैयार हुई यह अनधिकृत जीवनी उस समय आई है, जब राजा चार्ल्स तृतीय ने एंड्रयू को सभी शाही उपाधियों से वंचित कर दिया है और उन्हें रॉयल लॉज से बाहर निकलने का आदेश दिया है।

एप्सटीन से रिश्तों ने बिगाड़ी किस्मत
लॉनी ने लिखा कि एंड्रयू और यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन के बीच गहरे रिश्ते ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। “रैंडी एंडी” के नाम से मशहूर एंड्रयू, एप्सटीन के साथ कई बार एक ही महिलाओं के साथ देखे गए। 2019 में बीबीसी के साक्षात्कार के बाद उन्हें राजकीय दायित्वों से हटना पड़ा था। किताब में खुलासा किया गया है कि एंड्रयू ने ब्रिटिश व्यापार के “राजदूत” रहते हुए निजी लाभ के लिए लीबिया, कजाखस्तान और अज़रबैजान जैसे देशों के तानाशाहों से सौदे किए। उन्होंने सरकारी संसाधनों जैसे हेलीकॉप्टर का भी दुरुपयोग किया।लेखक ने बताया कि सारा फर्ग्यूसन की खर्च करने की आदतें “कर्दाशियन परिवार” जैसी थीं। वे अमीर दोस्तों के खर्च पर छुट्टियां मनातीं और अमेरिकी टीवी पर भाषणों व इंटरव्यू के लिए मोटी रकम लेती थीं।

ट्रंप परिवार से तुलना
लॉनी ने लिखा कि माउंटबैटन-विंडसर परिवार और ट्रंप परिवार के बीच कई समानताएं हैं। एंड्रयू और सारा का पहला घर “ट्रंप-शैली” का भव्य निर्माण बताया गया, जिसमें अत्यधिक दिखावा और शानो-शौकत थी। लेखक का मानना है कि एंड्रयू से जुड़े विवादों ने ब्रिटिश राजशाही की साख को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। हालांकि राजा चार्ल्स के सख्त कदमों ने फिलहाल संस्था को बचा लिया है। उन्होंने निष्कर्ष में लिखा-“ब्रिटेन की जनता को अपने नेताओं से कम भरोसा अपने बदनाम शाही परिवार पर है।”