सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 3 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 3 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 4 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 4 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 4 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 5 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 5 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 5 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
बस्तर

दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री बघेल ने दी इंद्रावती नदी पर पुल की सौगात… पहली बार कोई CM पहुंचा इस गांव में… पुल का नाम भी पूर्व सरपंच के नाम से होगा… नदी पार पंचायत विकास के लिए 10 करोड़ की राशि की घोषणा…

इंपैक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा के छिंदनार में विकास कार्यो के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं…

दंतेवाड़ा जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोण्डा के नवीन भवन के लिए 2.5 करोड़ रुपये की घोषणा ।

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटेकल्याण के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपये की घोषणा ।
  • दंतेश्वरी माता मंदिर में चंदखुरी के कौशल्या माता मंदिर के तर्ज पर भव्य ज्योति कलश कक्ष निर्माण की घोषणा ।
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छिंदनार पुल के निर्माण में शहीद हुए प्रधान आरक्षक स्व. श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी को किया नमन ।
  • छिंदनार पुल के निर्माण में सर्वोत्तम बलिदान देने वाले पाहुरनार के पूर्व सरपंच श्री पोसेराम कश्यप के नाम पर पुल के नामकरण की घोषणा ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंच गए हैं। वह वहां पर छिंदनार- पाहुरनार घाट पर बहुप्रतीक्षित इंद्रावती नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस गांव में पहली बार कोई मुख्यमंत्री आया है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण पुल नहीं है। यह दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर को जोड़ने वाला है। यह पुल सिर्फ 10 गांवों को ही जोड़ने वाला नहीं है, बल्कि पूरे बस्तर को अबूझमाड़ से जोड़ने वााला है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इसका फायदा न सिर्फ स्कूल जाने वाले बच्चों को मिलेगा। बल्कि बारिश में जान खतरे में डाल डोंगी से नदी पार करने वाले ग्रामीणों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि डायल-112, एंबुलेंस 108 की सेवा आपके गांव तक पहुंचेगी। यह पुल सही मायने में विकास का द्वार है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पुल को बनाने में बहुत सारे जवानों और ग्रामीणों ने अपनी शहदात दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके साथ ही पुल का नाम पाहुरनार के पूर्व सरपंच पोसेराम के नाम से करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि दंतेश्वर मंदिर का भी रायपुर के कौशल्या मंदिर की तर्ज पर विकास होगा और वहां ज्योति कलश स्थापित किया जाएगा।

पहली बार होगा जब प्रदेश के मुख्यमंत्री इंद्रावती नदी पार अबूझमाड़ के धुर नक्सल प्रभावित गांवों के ग्रामीणों से सीधे रुबरु भी होंगे। छिंदनार में पुल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर वासियों को भी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

इंद्रावती नदी पार का पूरा इलाका नक्सलगढ़ है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इंद्रावती नदी पर बने जिस पुल का CM उद्घाटन करेंगे इस पुल को बनाने की राह जरा भी आसान नहीं थी। नक्सलियों ने ग्रामीणों को प्रताड़ित किया। उनकी कई बार पिटाई की। कई ग्रामीण गांव छोड़ने मजबूर हुए। पाहुरनार के सरपंच पोसेराम की हत्या तक कर दी। सुरक्षा में तैनात जवानों पर IED ब्लास्ट किया जिससे 1 जवान शहीद भी हुआ। वहीं इस पुल के बनने के बाद अब अबुझमाड़ के ग्रामीण सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ गए हैं।