शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर 17 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश 22 मिनट पहले तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 10 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 10 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 11 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 11 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 12 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 12 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 12 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 12 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 12 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 12 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 12 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 12 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 13 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 13 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 13 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 13 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 13 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
राष्ट्रीय

8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर

8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर

नई दिल्ली
8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एरियर को लेकर एक अहम अनुमान सामने आया है। अगर सरकार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करती है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहता है, तो लेवल-1 के उन कर्मचारियों को करीब 2.06 लाख रुपये का एरियर मिल सकता है, जिनकी मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। वैसे केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने सालाना इंक्रीमेंट की दर को मौजूदा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की भी मांग की है।

कैसे होगी सैलरी की गणना: इस अनुमान में 7वें वेतन आयोग में इस्तेमाल किए गए 2.57 फिटमेंट फैक्टर को आधार बनाया गया है।

मौजूदा बेसिक सैलरी: 18,000 रुपये

प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर: 2.57

नई अनुमानित बेसिक सैलरी: 46,260 रुपये

यानी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 46,260 रुपये हो सकती है।

डीए को घटाने के बाद कैसे निकलेगा एरियर?
एरियर की गणना में पहले से मिल रहे महंगाई भत्ते (DA) को भी शामिल किया गया है। इस अनुमान के मुताबिक 2026 में जनवरी से जून तक डीए 60% और जुलाई से दिसंबर तक 63% माना गया है। इसके आधार पर गणना इस तरह होगी…

जनवरी से जून 2026: मौजूदा बेसिक और डीए मिलाकर 28,800 रुपये प्रतिमाह होगा। नई अनुमानित बेसिक सैलरी से अंतर 17,460 रुपये प्रतिमाह होगा।

जुलाई से दिसंबर 2026: मौजूदा बेसिक और डीए मिलाकर 29,340 रुपये प्रतिमाह होगा। नई बेसिक सैलरी से अंतर 16,920 रुपये प्रतिमाह होगा।

12 महीने में कितना बनेगा एरियर?

जनवरी से जून: 17,460 × 6 = 1,04,760 रुपये

जुलाई से दिसंबर: 16,920 × 6 = 1,01,520 रुपये

कुल अनुमानित एरियर: 2,06,280 रुपये

इस तरह 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले लेवल-1 कर्मचारी को करीब 2.06 लाख रुपये का एरियर मिल सकता है।

अभी अंतिम फैसला नहीं
हालांकि, यह पूरा हिसाब अनुमान पर आधारित है। 8वें वेतन आयोग ने अभी अपनी अंतिम सिफारिशें सरकार को नहीं सौंपी हैं। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। रिपोर्ट मई-जून 2027 के आसपास आने की उम्मीद है।

अंतिम एरियर की रकम फिटमेंट फैक्टर, नया पे मैट्रिक्स, डीए के समायोजन और सरकार की ओर से लागू की जाने वाली तारीख पर निर्भर करेगी। इस कैल्कुलेशन में एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, इनकम टैक्स, एनपीएस और अन्य कटौतियों को शामिल नहीं किया गया है। सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन और अन्य बदलावों से भी एरियर की रकम बदल सकती है।