Day: December 31, 2021

National News

देश में ओमिक्रोन से दूसरी मौत… 75 साल के बुजुर्ग की गई जान…

इंपेक्ट डेस्क. देश में शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,746 नए मरीज सामने आए। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है। देर रात के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 198 मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले मुंबई में 190 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। कोरोना के इस नए वैरिएंट से देश में यह दूसरी मौत है। इससे पहले महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे

Read More
State News

दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को CM बघेल ने 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया… 

इंपेक्ट डेस्क. रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स श्री चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर श्री चित्र कांत साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने

Read More
National News

बारिश फिर से बनी मुसीबत, चेन्नई-कांचीपुरम समेत चार जिलों में रेड अलर्ट… तीन की मौत…

इंपेक्ट डेस्क. चेन्नई व अन्य शहरों में गुरुवार को हुई बारिश ने शहरवासियों के लिए एक बार फिर से मुसीबत पैदा कर दी है। यहां पर सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते यातायात भी बाधित हो गया। तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि पानी में बिजली का करंट उतरने से तीन लोगों की मौत भी हो गई। बारिश के चलते चेन्नई के अलावा कांचीपुरम, तिरुवल्लूर व चेंगलपट्टू में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन जिलों में रेड अलर्ट

Read More
National News

डॉक्टरों की हड़ताल खत्म : फोर्डा प्रेसीडेंट बोले- मरीज हो रहे परेशान, हम आज 12 बजे से काम में लौट रहे हैं…

इंपेक्ट डेस्क. नीट पीजी काउंसलिंग कराने और डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के चलते हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज दोपहर 12 बजे खत्म हो जाएगी। यह एलान फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने की। डॉक्टर मनीष ने कहा कि मरीज पहले से ही काफी परेशान हो रहे हैं। कई सर्जरियां भी हड़ताल की वजह से टली हैं। इन सभी हालातों को ध्यान में रखते हुए हमने तय किया है कि आज दोपहर 12 बजे से सभी डॉक्टर काम पर लौटेंगे।

Read More
National News

पीयूष जैन के बाद समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले पुष्पराज जैन के घर छापा…

इंपेक्ट डेस्क. कानपुर और कन्‍नौज में पीयूष जैन के ठिकानों से 194 करोड़ रुपए कैश और 23 किलो सोना बरामद होने के बाद इनकम टैक्स और जीएसटी की टीमों ने अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन के ठिकानों पर सुबह से रेड की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार की सुबह-सुबह टीमें एमएलसी पुष्‍पराज जैन के कई ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कन्नौज के घर के अलावा  पुष्पराज के नोएडा, कानपुर, हाथरस और मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापे पड़े हैं।  सुबह सात बजे से डेढ़ सौ अधिकारी अलग-अलग 50 ठिकानों पर छापा मार

Read More
error: Content is protected !!