Day: August 31, 2024

RaipurState News

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, चरित्र शंका पर सिल बट्टे से किया हमला

रायगढ़. घरघोड़ा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर सिल लोढ़ा से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के के ग्राम चोड़ीगुडा निवासी बसंत राठिया का पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बसंत राठिया ने घर में रखे सिल लोढ़ा से अपनी पत्नी रतना राठिया (49) के

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-धमतरी में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत, लघुशंका के लिए गई थी घर से बाहर

धमतरी. धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी अनुसार बताया कि नगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा के अंतर्गत आश्रित ग्राम धौराभाठा बताया जा रहा है। यहां एक मासूम बच्ची नेहा कमार अपने घर के बाहर लघुशंका के लिए निकली हुई थी। इस दौरान वहा बैठे घात लगाए तेंदुआ ने हमला कर जंगल की ओर ले गया।

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाबलों ने बरामद किए चार-चार किलो के तीन आईईडी, पुलिस ने किया निष्क्रिय

बीजापुर. बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कर बीडीएस टीम व डॉग स्क्वाड की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ 168 ई कंपनी मोकुर की टीम शुक्रवार को एरिया डॉमिनेशन पर पेद्दागेलूर की ओर निकली थी। डी-माइनिंग के दौरान सीआरपीएफ व बीडीएस की टीम के द्वारा नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से 4- 4 किलो वजनी 3 आईईडी 10 -10 मीटर की दूरी पर प्लांट कर रखा था।

Read More
Madhya Pradesh

खलघाट और सोनवाय 1 सितंबर से हुए महंगे, इंदौर-मुंबई रूट पर टोल दरों में बढ़ोतरी, जानें कीमतें

इंदौर  एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर से सपनों के शहर मुंबई जाने वालों के लिए बुरी खबर है। उनका सफर अब और मंहगा होने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 1 सितंबर से खलघाट और सोनवाय टोल प्लाजा पर टोल के दाम बढ़ने वाले हैं। इस बढ़ोतरी की सीधा असर आपकी जेब पर होगा। इस दिन लाखों की संख्या में लोग इन टोल से होकर गुजरते हैं। कार, बस और एलसीवी सभी के लिए टोल महंगा होने वाला है। खलघाट की तुलना में सोनवाय टोल पर दामों

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बिलासपुर पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, अटल ज्ञानपथ-मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर की दी सौगात.

बिलासपुर/रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में

Read More
error: Content is protected !!