Thursday, November 12, 2026
news update

leopard attack

RaipurState News

छत्तीसगढ़-धमतरी में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत, लघुशंका के लिए गई थी घर से बाहर

धमतरी. धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी अनुसार बताया कि नगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा के अंतर्गत आश्रित ग्राम धौराभाठा बताया जा रहा है। यहां एक मासूम बच्ची नेहा कमार अपने घर के बाहर लघुशंका के लिए निकली हुई थी। इस दौरान वहा बैठे घात लगाए तेंदुआ ने हमला कर जंगल की ओर ले गया।

Read More