Day: March 31, 2024

Breaking NewsBusiness

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को हाल ही में मिला 23.26 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड और जुर्माने का नोटिस

नई दिल्ली ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को हाल ही में कर्नाटक कर अधिकारियों से कर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने खुलासा किया कि उसे 23.26 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड और जुर्माना मिला है। इसके बावजूद वह  अपनी स्थिति पर आश्वस्त है और उसने उचित प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करके आदेश को चुनौती देगी। जोमैटो ने बीएसई को दी सूचना में कहा- कंपनी को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त (ऑडिट), कर्नाटक से 11,27,23,564 करोड़ रुपये की जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर)

Read More
Politics

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतने सारे नेता एक मंच पर इस देश को बचाने के लिए, एक मंच पर आए हैं, मोदी जी तानाशाही विचारधारा वाले हैं

नई दिल्ली दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी दल गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की मेगा रैली का आयोजन हो रहा है। इस रैली में  शिरकत के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, शरद पवार और उद्धव ठाकरे समेत कई नेता मंच पर मौजूद हैं। रैली में मंच से बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेंगे। इसके बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी मंच से रैली को संबोधित करते हुए

Read More
Movies

शो ‘ससुराल सिमर का 2’ फेम करण शर्मा एक्ट्रेस पूजा सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए, रचाई शादी

मुंबई शो ‘ससुराल सिमर का 2’ फेम करण शर्मा एक्ट्रेस पूजा सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। करण और पूजा ने हिंदू रीति- रिवाजों से एक-दूजे का हाथ थामा है। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।   लुक की बात करें तो पूजा सिंह गोल्डन और मैरून कलर के हेवी लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मांग टीका, नथ और हेवी ज्वैलरी

Read More
National News

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं। उन्होंने उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र के मलाड उपनगर में आदर्श कल्याण एसोसिएशन के निवासियों की सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान सदस्य गोपाल शेट्टी ने भी सभा को संबोधित किया और आवासीय परिसर के सदस्यों से गोयल को वोट

Read More
Politics

प्रियंका गांधी ने INDIA गठबंधन की पांच मांगें बताईं, अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की तुरंत रिहाई की जानी चाहिए

नई दिल्ली इंडिया गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने INDIA गठबंधन की पांच मांगें बताईं। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन की पहली मांग ये है कि भारत के चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने चाहिए। दूसरी मांग ये है कि चुनाव आयोग को चुनाव में हेरा-फेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी राजनीतिक दलों के खिलाफ IT, ED और CBI द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को बलपूर्वक रोकना चाहिए। इंडिया गठबंधन की तीसरी मांग है कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की

Read More
error: Content is protected !!