Day: February 25, 2024

National News

किसान विरोध प्रदर्शन के कारण हरियाणा के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल

चंडीगढ़. किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के सात जिलों में करीब दो सप्ताह पहले निलंबित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा को रविवार को बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 11 फरवरी को सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं और 13, 15, 17, 19, 20, 21, 23 और 24 फरवरी को निलंबन की अवधि को बढ़ाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इन सात जिलों में मोबाइल सेवाओं के निलंबन की अवधि बढ़ाने के लिए कोई

Read More
Politics

बसपा को बड़ा झटका, सांसद रितेश पांडेय हुए भाजपा में शामिल

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय मायावती का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। रविवार सुबह उन्होंने पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। आगामी आम चुनाव से ठीक पहले सांसद रितेश पांडेय ने बसपा का साथ छोड़ मायवाती को बड़ा झटका दिया है। भाजपा ज्वाइन करने से पहले उन्होंने अपने

Read More
Sports

टर्किश कप में खिताब से एक जीत दूर भारत

अलान्या (तुर्की). भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम ने शनिवार को यहां टर्किश महिला कप में हांगकांग को 2-0 से हराकर दक्षिण एशिया के बाहर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाया। अंजू तमांग (19वें मिनट) और सौम्या गुगुलोथ (79वें मिनट) ने भारत के लिए गोल दागे। यह भारतीय टीम की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। भारत ने इससे पहले पांच मौकों पर सैफ कप जीता है और तीन बार टीम सैफ खेलों का स्वर्ण पदक भी जीत चुकी है। लेकिन कभी भी अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप नहीं जीत पायी है। इस

Read More
National News

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया आईपीएस अधिकारी एके चौधरी को

जम्मू. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी ए.के. चौधरी को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस महानिदेशक (अपराध) चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सतीश चंद्र का स्थान लेंगे, जो जेकेपीएससी अध्यक्ष के रूप में 18 महीने के कार्यकाल के बाद पिछले साल एक नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है ‘…केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने एके चौधरी को

Read More
Politics

सपा और आप से करार फिर भी बंगाल-महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए मुश्किलें बरकार

नई दिल्ली समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने में कामयाब रही, मगर उसकी मुश्किलें अभी खत्म होने वाली नहीं हैं। मुख्य विपक्षी दल के सामने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र सवाल बनकर खड़े हैं। इन दोनों राज्यों में भी सीट–बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। लोकसभा चुनाव अब कुछ ही महीने दूर है। इसके बावजूद, इंडिया गठबंधन अभी तक भाजपा की मजबूत चुनावी मशीनरी के खिलाफ प्रचार शुरू नहीं कर पाया है। यह स्थिति कांग्रेस आलाकमान को परेशान

Read More
error: Content is protected !!