स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार… राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 अक्टूबर को नई दिल्ली में देंगी पुरस्कार… स्वच्छता सर्वेक्षण-ग्रामीण में ईस्ट जोन में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर… दुर्ग जिला को दूसरा और बालोद को तीसरा स्थान… ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन में सेंट्रल जोन में राज्य को तीसरा पुरस्कार…
इम्पैक्ट डेस्क. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य टीम को दी बधाई. रायपुर. प्रदेश के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से एक बार फिर पूरे देश में अपना डंका बजाया है। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण में ईस्ट जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ को पहला स्थान मिला है। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में ईस्ट जोन में दुर्ग दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर है। ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल
Read More