Day: May 22, 2024

RaipurState News

कवर्धा में मां-बाप ने ही 35 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट, जुए की लत से थे परेशान

कवर्धा. कवर्धा शहर से लगे ग्राम घुघरीकला निवासी राजू उम्र 35 का शव उसके खेत में मिला। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान मृतक के माता-पिता पर शक हुआ। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में मां-बाप ने बताया कि मृतक कोई काम धंधा नहीं करता था और आए दिन

Read More
RaipurState News

दुर्ग सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

दुर्ग, बुधवार की सुबह नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा बाईपास के पास एक ट्रैक्टर ट्राली चालक की लापरवाही के कारण एक दंपती की मौत हो गई। वहीं उनका सात साल नाती बाल-बाच बचा। एक ही ट्रैक्टर से दो ट्राली को जोड़ा गया था। दोनों ट्राली में खाद लदा था। सड़क पर चलने के दौरान उछाल से पिछली ट्राली का ज्वाइंटर निकला और अनियंत्रित ट्राली ने दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। दंपती अपने सात साल के नाती को लेकर टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ।

Read More
National News

बांग्लादेश के सांसद अनवारूल अजीम की कोलकाता में हत्या

कोलकाता  बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार (56) की कोलकाता में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।अजीम इलाज के लिए भारत आए थे। इसके बाद से सांसद अजीम 18 मई से लापता थे। बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार के अनुसार गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने अजीम की हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने भी अपने बयान में कहा है कि अनार का अभी शव बरामद नहीं हुआ है। उनकी हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी बांग्लादेशी थे।

Read More
Breaking NewsBusiness

भारतीय इकॉनमी टेकऑफ करने वाली है, देश में डिमांड में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा – RBI

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने मई 2024 के लिए जारी अपने मंथली बुलेटिन में कहा है कि लोग इस बात को लेकर आश्वस्त हो रहे हैं कि भारतीय इकॉनमी टेकऑफ करने वाली है। आंकड़े बता रहे हैं डिमांड में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। ग्रामीण इलाकों में नॉन-फूड चीजों पर खर्च बढ़ रहा है। यह इस बात का संकेत है कि ग्रामीण इलाकों में लोगों के खर्च करने की प्रवृति में सुधार हो रहा है। लेख में कहा गया है कि भारत में गरीबी और अत्यधिक

Read More
Movies

रणवीर सिंह ने छोड़ी प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘राक्षस’!

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने प्रशांत वर्मा की फिल्म राक्षस छोड़ दी है।हनुमैन के निर्देशक प्रशांत वर्मा और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म राक्षस को लेकर लाइमलाइट में बने हुए थे। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने प्रशांत की फिल्म छोड़ दी है। अब वह फिल्म राक्षस का हिस्सा नहीं हैं। प्रशांत और रणवीर जिस फिल्म में साथ काम करने वाले थे, उसका टाइटल ‘राक्षस’ रखा जाने वाला था और यह फिल्म इंडियन माइथोलॉजिकल पर Read moreRRR फैन्स के लिए गुड न्यूज : ‘आरआरआर 2’ पर शुरू

Read More
error: Content is protected !!