मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 2 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 2 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 10 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 10 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 11 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 11 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 11 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 11 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 11 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 12 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 12 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 12 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 12 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 12 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 12 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 12 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
छत्तीसगढ़

दुर्ग सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

दुर्ग,
बुधवार की सुबह नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा बाईपास के पास एक ट्रैक्टर ट्राली चालक की लापरवाही के कारण एक दंपती की मौत हो गई। वहीं उनका सात साल नाती बाल-बाच बचा। एक ही ट्रैक्टर से दो ट्राली को जोड़ा गया था। दोनों ट्राली में खाद लदा था। सड़क पर चलने के दौरान उछाल से पिछली ट्राली का ज्वाइंटर निकला और अनियंत्रित ट्राली ने दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। दंपती अपने सात साल के नाती को लेकर टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राली को क्रेन की मदद से ट्राली को हटा रही है। घटना के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि अहिवारा निवासी नुमान सिंह साहू (58) अपनी पत्नी पिरीतिन बाई साहू (53) और अपने सात साल के नाती को लेकर सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने के लिए निकला था। वे तीनों टहलते हुए अहिवारा बाईपास के पास पहुंचे थे। इसी दौरान धमधा की ओर से एक ट्रैक्टर और उसके पीछे लगी दो ट्राली वहां से गुजर रही थी। दोनों ट्राली में खाद लदा था। पिछली ट्राली का ज्वाइंटर अचानक निकला। जिसे पीछे लगी ट्राली ने अनियंत्रित होकर नुमान सिंह साहू और उसकी पत्नी पिरीतिन बाई साहू को अपनी चपेट में ले लिया। ट्राली को अपनी ओर आता देख पिरीतिन ने अपने सात साल के नाती को सड़क के दूसरी ओर धक्का दे दिया। जिससे वो बाल बाल बच गया। हादसे में पिरीतिन बाई साहू और नुमान सिंह साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पिरीतिन बाई साहू की पहले मौत हुई और उसके बाद नुमान सिंह साहू ने भी दम तोड़ दिया।

खर्च बचाने के लिए खतरनाक जुगाड़ बना रहे किसान

इस मामले में किसान और परिवहन करने वालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक ट्रैक्टर का खर्च बचाने के लिए इस तरह के जुगाड़ अपनाए जा रहे हैं। ट्राली के पीछे एक और ट्राली को जोड़ने का जुगाड़ बनाया जा रहा है और उससे एक से अधिक ट्राली लगाकर परिवहन किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार एक ट्रैक्टर में एक ही ट्राली लगाई जानी चाहिए लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में एक ट्रैक्टर से दो ट्राली जोड़कर चलाया जा रहा है। ये एक गंभीर लापरवाही है। यदि इस पर नकेल नहीं कसा गया तो भविष्य में और भी घटनाओं की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

नंदिनी नगर थाना के टीआइ राजेश साहू ने कहा, घटना के बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जांच के बाद आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।