Day: October 19, 2022

High CourtState News

पटवारियों के अंतरजिला स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मांगा जवाब

इम्पेक्ट न्यूज़।बिलासपुर। राज्य-शासन द्वारा पटवारियों के अंतरजिला स्थानांतरण मामले पर सुनवाई करते हुए आज हाई कोर्ट ने अंतरजिला स्थानांतरण पर अंतरिम तौर पर रोक लगाते हुए राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार राज्य भर में पटवारियों का अंतरजिला स्थानांतरण राज्य सरकार द्वारा किया गया थाI जिनमे राजनांदगांव में पटवारी के पद पर पदस्थ सनद कुमार विश्वास को अवर सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छ.ग. शासन के आदेश दिनांक 30.09.2022 के द्वारा कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा, जिला राजनांदगांव से कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में

Read More
Big news

मल्लिकार्जुन खरगे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष… 7,897 वोट खरगे के पक्ष में पड़े…

इम्पैक्ट डेस्क. मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 9,800 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने वोट दिया था। इनमें से 7,897 वोट खरगे के पक्ष में पड़े। वहीं, उनके विरोधी शशि थरूर को एक हजार से ज्यादा वोटों से ही संतोष करना पड़ा। 416 वोट खारिज कर दिए गए। थरूर ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने ट्वीट करके खरगे को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने इसे पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की जीत बताया। खरगे को आगे बताया जा रहा था। इसका बड़ा

Read More
Big news

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत… यूपी सरकार को नोटिस…

इम्पैक्ट डेस्क. यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के केस में अंतरिम राहत दे दी है। इसके साथ ही यूपी सरकार को निर्देश दिया गया है कि वह आगामी आदेश तक अब्बास के खिलाफ कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई न करे। अब्बास अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब्बास अंसारी मऊ से सुभासपा के विधायक हैं। गत दिवस एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

Read More
Big news

CG : मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्ची को लगा दिया इंजेक्शन… हालत बिगड़ने पर मासूम की मौत… शिकायत पर FIR… गलत इंजेक्शन से पहले भी हो चुकी है मौतें…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी में मेडिकल स्टोर संचालक ने सर्दी-बुखार पीड़ित 2 साल की मासूम को इलाज करने के नाम पर 2 इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही बच्ची के मुंह व नाक से खून बहने लगा। गंभीर स्थिति में बच्ची को परिजनों के साथ निजी वाहन से अंबिकापुर भेज दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। सरगुजा पुलिस ने मामले में मंगलवार को केस दर्ज किया है। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। पुलिस ने मामला दूसरे जिले का होने के

Read More
Big news

CG : पति, सास-ससुर, रिश्तेदार सब फर्जी… शादी कर ठग लिए 13.5 लाख रुपए… चार साल बाद पता चला…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के सक्ती में पुलिस ने एक शातिर ठग परिवार को गिरफ्तार किया है। इस परिवार में हर रिश्ता नकली है। इस बात का पता तब चला, जब एक युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची। युवती से नाम बदलकर शादी की, खुद को रेलवे में कर्मचारी बताया और 13.5 लाख रुपए भी ठग लिए। शादी के चार साल बाद यह सब फर्जीवाड़ा सामने आया। तब पता चला कि पति, सास-ससुर और रिश्तेदार सब फर्जी हैं। इस दौरान महिला के एक बच्ची भी हो गई। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का

Read More
error: Content is protected !!