कलेक्टर नंदनवार ने शिक्षा विभाग और कोषालय का किया औचक निरीक्षण…
इम्पैक्ट डेस्क. दंतेवाड़ा. कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आज शिक्षा विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर में भ्रमण किया। कार्यालय में उपस्थित पार्वती बिसेंट को कार्यालयीन समय में अनावश्यक कार्य करते पाया जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी देखी। अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों से कहा कि न केवल निर्धारित समय पर कार्यालय आए और जाएं, बल्कि अपने कार्यों को भी समय पर
Read More