छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सियासत तेज, ताम्रध्वज साहू बोले- भाजपा केवल चुनावी वादे करती है
महासमुंद. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब दोनों ही पार्टी के नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं को साधने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू बागबाहरा के प्रवास पर रहे। बागबाहरा प्रवास के दौरान उनका खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया। खल्लारी में पूर्व मंत्री व वर्तमान सांसद प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को कार्यकर्ताओं ने धान
Read More