हरियाणा की राजनीति में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, अब मनोहर लाल खट्टर का क्या होगा भविष्य
चंडीगढ़ हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नयाब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। खट्टर को अब लोकसभा चुनाव लड़वाए जाने की अटकलें हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए और उम्मीदवारों की जो सूची जारी करेगी, जिसमें मनोहर लाल खट्टर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। खट्टर हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
Read More