बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 4 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 4 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 4 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 5 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 5 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 5 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 5 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 5 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 5 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 5 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 6 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 6 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 6 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 6 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 7 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 7 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 7 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 7 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राजनीति

हरियाणा की राजनीति में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, अब मनोहर लाल खट्टर का क्या होगा भविष्य

चंडीगढ़
हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नयाब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। खट्टर को अब लोकसभा चुनाव लड़वाए जाने की अटकलें हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए और उम्मीदवारों की जो सूची जारी करेगी, जिसमें मनोहर लाल खट्टर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। खट्टर हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

पूर्व RSS प्रचारक मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के दसवें मुख्यमंत्री थे। उन्हें साल 2014 में बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की कमान सौंपी गई थी। इसके बाद वे लगातार लगभग दस साल तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे। साल 2000 से 2014 के बीच खट्टर हरियाणा में बीजेपी के संगठन महासचिव भी रहे। वहीं, साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान खट्टर को हरियाणा में बीजेपी की इलेक्शन कैंपेन कमेटी का भी प्रमुख बनाया गया। खट्टर करनाल विधानसभा सीट से ही विधायक भी हैं, जबकि पिछले दो लोकसभा चुनावों में करनाल की सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है। 2014 में अश्विनी चोपड़ा और फिर 2019 में संजय भाटिया ने यह सीट जीती थी।

मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को अचानक हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच हुए गठबंधन में दरारें पैदा हो गई थीं। खट्टर जहां मुख्यमंत्री थे, तो वहीं दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री पद पर काबिज थे। इस तरह हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया। उधर, जेजेपी के कई विधायक भी पाला बदल सकते हैं। चौटाला की बुलाई गई बैठक में दस में से सिर्फ पांच विधायकों के पहुंचने के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

वर्तमान में 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के सबसे ज्यादा 41 विधायक हैं, जबकि जेजेपी के 10 विधायक। इसके अलावा, बीजेपी सरकार को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल था। उधर, कांग्रेस के पास अभी 30 विधायक, आईएनएलडी और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक विधायक है। इसके अलावा, बीजेपी को पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

बीजेपी ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीते दिन सीईसी की बैठक में कई अन्य नामों को भी फाइनल करने की जानकारी सामने आई है, जिसकी घोषणा आने वाले दिनों में हो सकती है। वहीं, कुछ दिनों बाद चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान भी कर सकता है। अप्रैल-मई में वोट डालने के साथ-साथ नतीजे भी आ सकते हैं। पिछला लोकसभा चुनाव सात चरणों में अप्रैल-मई में ही करवाया गया था।