Day: November 7, 2024

National News

डॉ मोहन राव भागवत में कहा-विश्व हमारे ऋषि मुनियों को हुई सत्य की अनुभूति का परिणाम है

चित्रकूट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन राव भागवत में कहा है कि यह विश्व हमारे ऋषि मुनियों को हुई सत्य की अनुभूति का परिणाम है, राष्ट्र की नींव में भी सनातन धर्म का वही मूल है जिसमे सभी को धारण करने की क्षमता है। आज देश मे धर्म – अधर्म की लड़ाई चल रही है, स्वार्थ का दैत्य भारत को दबाने की कोशिश में है लेकिन उनकी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी क्योंकि सत्य कभी दबता नहीं है। संघ प्रमुख डॉ राव मोहन भागवत चित्रकूट में आयोजित

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने इंदौर के जिला सत्र न्यायाधीश सहित 12 जजों का किया तबादला

जबलपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के आदेश पर 12 जजों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जिला सत्र न्यायाधीश, इंदौर ओमप्रकाश रजक को जिला एवं सत्र न्यायााधीश, पाटन, जबलपुर के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है। लीगल सर्विस अथार्टी, खंडवा के सचिव यशवंत मालवीय को ओमप्रकाश रजक के स्थान पर इंदौर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।इसी प्रकार प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सतना अजय श्रीवास्तव को इंदौर में भगवती प्रसाद शर्मा के स्थान पर प्रधान जिला एवं सत्र

Read More
International

डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, जाने डोनाल्ड ट्रंप के 5 सबसे शर्मनाक क्षण

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेट कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी। डोनाल्ड ट्रंप बहुमत के जादुई आंकड़े 270 को पार करके 295 इलेटोरल वोट पा चुके हैं। अमेरिकी इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप सबसे विवादास्पद राष्ट्रपति हैं। उनके खिलाफ कम से कम 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ मामलों का अब क्या होगा, ये देखने वाली बात होगी। हम यहां डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल में हुए शर्मनाक क्षणों की बात कर रहे हैं। वो वर्ल्ड लीडर्स को धक्का देने, कोरोना

Read More
Politics

देश में चुनावों का समय करीब आते ही, कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देते

नई दिल्ली देश में चुनावों का समय करीब आते ही, कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देते हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना तैमूर लंग से करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। PM मोदी झूठों का सरदार… आपको बता दें कि आज मल्लिकार्जुन खरगे ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र के बीकेसी मैदान में आयोजित महाविकास अघाड़ी की साझा रैली में पीएम मोदी पर जमकर

Read More
Madhya Pradesh

शहर में विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एएसआइ ने खुद के सिर में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की

आलीराजपुर शहर में विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) ने खुद के सिर में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना के समय वे किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक रिवाल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। लोग गोली चलने की आवाज सुन पास के मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसआइ के शव के पास रिवाल्वर और मोबाइल पड़े मिले हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर रहे है।

Read More
error: Content is protected !!