Day: October 5, 2022

State News

गोमूत्र से तैयार 22,528 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवामृत के विक्रय से 10.05 लाख की आय… गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 350.54 करोड़ का भुगतान… हितग्राहियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए का सीएम भूपेश करेंगे गुरुवार को भुगतान

रायपुर, 05अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.67 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.34 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

Read More
Big news

ब्रेकिंग : सेना का चीता हेलिकाप्टर क्रैश… दोनों पायलट की मौत…

इम्पैक्ट डेस्क. अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया है। तवांग में सेना का चीता हेलिकाप्टर क्रैश हो गया। खबर है कि हादसे में पायलट की मौत हो गई है। खास बात है कि बीते साल दिसंबर में तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश में ही तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का भी निधन हो गया था। भारतीय सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हेलिकाप्टर सुबह करीब 10 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में दोनों ही पायलट

Read More
State News

छत्तीसगढ़ में कल से ‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ : गिल्ली-डंडा, बांटी, भंवरा, बिल्लस सहित 14 खेलों में जौहर दिखाएंगे प्रतिभागी…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ में अब पारम्परिक खेलों का ओलम्पिक होने जा रहा है। ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। छत्तीसगढ सरकार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन करने जा रही है, जिसका आगाज 6 अक्टूबर से होगा। कई चरणों से होते हुए राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का समापन 6 जनवरी 2023 को होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में गिल्ली-डंडा, बांटी, भंवरा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा सहित 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। पारम्परिक खेलों को ओलम्पिक की तर्ज पर प्रदेश में कराने की

Read More
Big news

जोरदार धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान… 3 की मौत, 7 जख्मी…

इम्पैक्ट डेस्क. गाजियाबाद के लोनी में बुधवार को एक घर में शक्तिशाली विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई तो 7 लोग घायल हो गए हैं। लोनी में निठौरा रोड पर आशियाना सिटी में घर के भीतर हुआ धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह धस्वस्त हो गया। विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं है। कुछ लोगों ने इसे सिलेंडर में हुआ धमाका बताया, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है। बताया जा रहा

Read More
State News

CM भूपेश बघेल ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच की शस्त्र पूजा… प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

Read More
error: Content is protected !!