Day: April 5, 2022

National News

22 यूट्यूब चैनल भारत में बैन : चार पाकिस्तानी चैनल भी थे शामिल… भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में फैला रहे थे झूठी बातें…

इंपैक्ट डेस्क. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को भारत में प्रतिबंधित किया है। इनमें पाकिस्तान के चार यूट्यूब न्यूज चैनल भी हैं। मंत्रालय का कहना है कि, इन चैनलों के माध्यम से भारत के बारे में गलत व झूठी सूचनाएं फैलाई जा रही थीं। मंत्रालय ने बताया कि, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशों से रिश्ते व लोक आदेश के बारे में झूठी जानकारी दी जा रही थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके अलावा चार ट्विटर

Read More
National News

13वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : बार-बार सिर्फ 80 पैसे का ही क्यों होता इजाफा? विशेषज्ञों ने बताई बड़ी वजह…

इंपैक्ट डेस्क. देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। तेल कंपनियों ने साढ़े चार महीने तेल की कीमतों को स्थिर रखने के कारण जो नुकसान झेला, उसकी भरपाई अब रोजाना इनकी कीमतों में इजाफा कर आम जनता से वसूल रही हैं। हाल ये है कि 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो चुका है। इनमें से दस बार 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर तेल कंपनियां कीमतों में 80 पैसे की ही वृद्धि क्यों

Read More
Big news

संजय राउत की संपत्ति कुर्क : 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी ने की कार्रवाई…

इंपैक्ट डेस्क. पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क कर ली है। इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने राउत के अलीबाग स्थित आठ प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया। पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाईइस मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जमीन के टुकड़े (भूखंड) और फ्लैट को फ्रीज करने के लिए एक अस्थायी कुर्क के आदेश जारी किए हैं।

Read More
National News

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से रिहा होने पर निकाला जुलूस… टिक-टॉक गर्ल ने दर्ज कराया था केस…

इंपैक्ट डेस्क. टिक-टॉक स्टार गर्ल के दुष्कर्म के आरोपी राजन पंडित उर्फ दिव्यांश तिवारी ने जेल से छूटने के बाद माला पहनकर लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकाला। उसके साथियों ने जुलूस में जमकर नारेबाजी की जिसका वीडियो सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी होते ही गोसाईंगंज पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस रिपोर्ट भेजकर जमानत आदेश को रद्द कराने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, दरोगा मनिंदर सिंह की तहरीर में बताया गया

Read More
Big news

CM बघेल के निर्देश के बाद IPL के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज…
48 घंटों में 96 सटोरी गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की राशि जब्त…
सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश…

इंपैक्ट डेस्क.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रायपुर पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 69 मोबाइल और 7 लैपटाप जब्त किए थे। इन सटोरियों से पुलिस ने लाखों रूपए की सट्टापट्टी जब्त की थी। प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने की लगातार शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर सभी पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को

Read More
error: Content is protected !!