National News

22 यूट्यूब चैनल भारत में बैन : चार पाकिस्तानी चैनल भी थे शामिल… भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में फैला रहे थे झूठी बातें…

इंपैक्ट डेस्क.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को भारत में प्रतिबंधित किया है। इनमें पाकिस्तान के चार यूट्यूब न्यूज चैनल भी हैं। मंत्रालय का कहना है कि, इन चैनलों के माध्यम से भारत के बारे में गलत व झूठी सूचनाएं फैलाई जा रही थीं।

मंत्रालय ने बताया कि, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशों से रिश्ते व लोक आदेश के बारे में झूठी जानकारी दी जा रही थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके अलावा चार ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट व एक न्यूज वेबसाइट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

error: Content is protected !!