Day: April 3, 2024

Politics

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गडकरी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

नई दिल्ली महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए भाजपा और उसके नागपुर उम्मीदवार नितिन गडकरी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज की है।  पत्र में लिखा है, ‘चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों को शामिल करने पर रोक के संबंध में चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, बीजेपी और नितिन गडकरी अपने निजी प्रचार के लिए स्कूली बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Read More
Politics

चुनावी सभा से जेपी नड्डा का ‘INDI अलायंस पर जोरदार प्रहार, गठबंधन के आधे नेता जेल में और आधे नेता बेल पर हैं

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि ‘इंडी अलायंस’ के आधे नेता जेल में हैं और आधे ‘बेल’ (जमानत) पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इनको देश से कोई लेना देना नहीं है। ये परिवार बचाने में लगे हैं, अपनी पार्टियां बचाने में लगे हैं। इसके विपरीत, भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने का काम कर रही है।” नड्डा झालावाड़ में भाजपा की चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे।

Read More
Politics

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- मोदी की गारंटी चाइनीज माल जैसी, हमारे चाचा की गारंटी ले तो मान जाएं

पटना बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर पर हमला बोला है। साथ तेजस्वी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा। बुधवार को पूर्णिया में एक रैली के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मोदी की गारंटी चाइनीज माल की तरह है, जो चुनाव के बाद एक्सपायर हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना सवालिया लहजे में पूछा कि हमारे चाचा की गारंटी ले तो हम मान जाएं। तेजस्वी ने सवाल किया कि डबल इंजन की

Read More
Politics

महाराष्ट्र भाजपा में पहली बगावत देखी, टिकट कटने से उद्धव ठाकरे के हुए सांसद

नई दिल्ली भाजपा को अनुशासित पार्टी के तौर पर देखा जाता है। यहां तक कि लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद भी वरुण गांधी, संतोष गंगवार और वीके सिंह जैसी नामी नेता चुप हैं और पार्टी के फैसले के सम्मान की बात कर रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र भाजपा में पहली बगावत देखी गई है। जलगांव सीट से सांसद उन्मेष पाटिल को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है और अब वह उद्धव ठाकरे की शिवसेना में चले गए हैं। बुधवार को उन्होंने उद्धव ठाकरे को शिवसूत्र बांधा और

Read More
Politics

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने INDIA गठबंधन पर किया कटाक्ष, देश की जनता ‘मोये-मोये’ कर देगी

नई दिल्ली रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को INDIA गठबंधन पर बड़े ही रोचक अंदाज में कटाक्ष किया। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन लोकसभा चुनाव में NDA (राजग) या भाजपा का सामना नहीं कर सकता। देश की जनता ‘मोये-मोये’ कर देगी। रक्षामंत्री ने ये बात गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के प्रचार के दौरान कही। सभा में उन्होंने कहा, ‘भाजपा से लड़ने व उसे हराने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आए हैं। हालांकि, आप सभी देख सकते हैं

Read More
error: Content is protected !!