Day: July 1, 2022

District Raipur

राजधानी के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार…
छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 20वें कलेक्टर…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर । जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पदभार ग्रहण किया। डा. भुरे इससे पूर्व दुर्ग ज़िले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. भुरे वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के अनुसार डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 54वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए है। जबकि छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वे राजधानी के 20 वें कलेक्टर है।डा. भुरे मूल रूप से महाराष्ट्र से संबंधित हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नासिक से ली है। डा.

Read More
State News

लोक सेवा केन्द्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में वृद्धि… एक दिन में रिकार्ड 52 हजार नागरिक लाभान्वित… लोक सेवा केंद्रों में अब तक 1 करोड़ 82 लाख 56 हजार से अधिक नागरिक सेवाओं से हुए लाभान्वित…

इम्पैक्ट डेस्क. सोमवार 29 जून को सर्वाधिक 41 हजार नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं के लिए किया आवेदन और 11 हजार से अधिक आवेदन निराकृत किये गये. प्रदेश के नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ Read moreएंटी नक्सल आपरेशन में एक और बड़ी सफलता पांच लाख का इनामी नक्सली शंकर मारा गया, मृत नक्सली का शव और पिस्टल बरामदरायपुर. ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंर्तगत स्थापित लोक सेवा केन्द्रों द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। एक

Read More
Big newsNational News

सरकार की सख्ती : IAS अफसरों के पास कितनी संपत्ति है और कहां से मिली है, देना होगा 11 साल का ब्यौरा… 60 दिन के भीतर नहीं दी जानकारी तो होगी कार्रवाई…

इम्पैक्ट डेस्क देश में आईएएस अफसरों के पास कितनी अचल संपत्ति है और वह कहां से मिली है, ये जानकारी उन्हें हर हाल में देनी होगी। अगर किसी आईएएस ने नियमित तौर से अपनी अचल संपत्ति का खुलासा नहीं किया है, तो उसे अब 11 साल का ब्यौरा देना पड़ेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने समय सीमा भी निर्धारित की है। दूसरे शब्दों में इसे एकबारगी छूट कहा जा सकता है। जिस विंडो पर आईपीआर भरी जाती है, वह 15 जुलाई से 14 सितंबर तक खुली रहेगी। डीओपीटी ने इस

Read More
Big newsDistrict SukmaNaxal

सुकमा में मुठभेड़ : खूंखार नक्सली कमलेश ढेर… 5 लाख का था इनाम… कल भी एक नक्सली मारा गया था…

इम्पैक्ट डेस्क. सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें खूंखार नक्सली कमलेश मारा गया। डीआरजी के जवान अभी मौके पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। नक्सली एसीएम कमलेश के कई साथियों को भी गोली लगने की सूचना है। एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में चले अभियान में कई हथियार और सामग्री मिलने की भी खबर है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने मुठभेड़ में कमलेश के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा, ”गदीरास के जंगल में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। उसकी पहचान मालेंगर एरिया कमिटी मेंबर

Read More
Big newsNaxal

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने 7 गाड़ियों को जलाया… मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा, 3 अस्पताल में भर्ती…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। नरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम विसामुंडी में गुरुवार की रात 25 से 30 की संख्या में हथियारबंद नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने सड़क और पुल निर्माण में लगे 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों ने निर्माण कार्य करवा रहे मुंशी और मजदूरों को भी बंधक बनाया बनाया था। नक्सलियों ने 3 मजदूरों की जमकर पिटाई भी की है, जिन्हें सुबह भामरागढ़ के सरकारी अस्पताल में

Read More
error: Content is protected !!