सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 4 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 5 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 5 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 5 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 5 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 5 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 6 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 6 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 6 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 6 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 7 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 7 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 8 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 8 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 8 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 8 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 9 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 9 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

 

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर, प्रसूता महिलाओं की विशेष देखभाल के निर्देश

बेमेतरा, 27 अगस्त 2026/ दुर्ग संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने आज बेमेतरा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

 

संभागायुक्त ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, लैबोरेटरी एवं टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक और उपकरणों की स्थिति के बारे में पूछताछ की।

गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश

 

संभागायुक्त श्री राठौर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तायुक्त और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने को कहा।

 

प्रसूता महिलाओं की विशेष देखभाल पर जोर

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष का विशेष रूप से अवलोकन किया और निर्देश दिए कि प्रसूता महिलाओं की विशेष देखभाल की जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शासन की मातृत्व योजनाओं का लाभ हर हितग्राही तक पहुंचाने के लिए कहा।

 

आपात सेवा के लिए सतर्क रहने के निर्देश

 

संभागायुक्त ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रथम उपचार केन्द्र होता है, इसलिए 24 घंटे आपातकालीन सेवा के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क और मौजूद रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति में मरीज को तत्काल उपचार मिलना चाहिए।

लैब रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराने के निर्देश

 

लैब का निरीक्षण करते हुए संभागायुक्त ने कहा कि सामान्य जांच जैसे हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, मलेरिया आदि की रिपोर्ट उसी दिन मरीजों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार में विलंब न हो।

 

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पिंकी मनहर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।