D-Bastar DivisionDistrict Sukma

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व यूपी मुख्यमंत्री का फूंका पुतला…हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

आज हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन भाजपा की सरकार ने उन्हें बलपूर्वक रोका यह लोकतंत्र की हत्या है। क्योकि हमारे नेताओं ने देश के लिए अपना खून का एक-एक कतरा बहाया है। बेटी बचाओ के नारे लगाने वाली पार्टी अब कहा है वहाँ बेटियों पर अत्याचार हो रहे है। लेकिन हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष ने कही।

फ़ोटो- नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता।

देर शाम को जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर युवा कांग्रेस के नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार व यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही उसके बाद केंडल मार्च भी निकाला गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

फ़ोटो- पुतला दहन करते हुए कार्यकर्ता।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार है और वहां बेटिया सुरक्षित नही है। सिर्फ नारो तक ही भाजपा सीमित है। वहाँ का शासन व प्रशासन पर भी आरोप लग रहे है। हमारी मांग है कि घटना की जांच हो और दोषियों के खिलाफ करवाई हो।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी व युवा कार्यकर्ता पीड़िता से मिलने जा रहे थे लेकिन वहाँ का शासन व प्रशासन ने बलपूर्वक रोका गया। देश मे महिलाएं सुरक्षित नही है। यूपी में गुंडाराज चल रहा है। लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!