Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

अब सुकमा की इमली का चस्का चखेगा इंडिया…गांधी जयंती पर केंद्र सरकार कर रहा लांच…देश मे बड़े शहरों में बिकेगा इमली का चस्का…

सतीश चांडक सुकमा

देश मे सुकमा जिले की पहचान नक्सल मामले को लेकर होती है लेकिन अब तेजी से सुकमा की पहचान बदल रही है। क्योंकि यहां की इमली का चस्का अब पूरे देश के लोग चकेंगे। कल गांधी जयंती पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय सुकमा की इमली को लांच करेगा। देश के बड़े शहरों में सुकमा की इमली का टेस्ट लोग ले पाएंगे।

फ़ोटो- इमली की पैकेजिंग

जिले में इमली, मऊआ, अमचूर, टोरा जैसे वनोपज का भंडार है। जिसमे जिला मुख्यालय में इमली की चटनी बनाई जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित इमली केंद्र में 22 महिलाओं की टीम इमली चटनी बनाने व पैकिंग में लगे हुए है। अब सुकमा की इमली को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने हरि झंडी दे दी है।

अब तक 50 हजार की बेच दी इमली

वही समूह ने अब तक करीब 50 हजार की इमली बेच दी है। और भी इमली चटनी का ऑडर है और काम चालू है। बताया जाता है कि हर रोज सेकड़ो की संख्या में इमली पैकेट बनकर तैयार हो जाते है।

फ़ोटो- कल कार्यक्रम में इमली होगी लांच।

गांधी जंयती पर होगा लॉन्च
कल महात्मा गांधी जयंती है। इस मौके पर के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा एक नेशन एक मार्केट कॉन्सेप्ट के तहत लॉन्च किया जा रहा है। जिसमे झारखंड की पोकर हनी शामिल है।

मंत्री कवासी लखमा व जिला प्रशासन की मेहनत रंग लाई

पिछली सरकार ने सरेंडर नक्सलियों के लिए इमली चटनी का केंद्र खोला गया था लेकिन बाद में बंद हो गया। अब मंत्री कवासी लखमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी व जिला प्रशासन की मेहनत रंग लाई है। जिसके कारण आज सुकमा का नाम पूरे देश मे रोशन होगा। जिले की पहचान अब बदलेगी।

फ़ोटो- सुकमा इमली का विज्ञापन।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए हरीश कवासी ने कहा कि जिले का विकास करना हमारा हमेशा प्रयास रहा है। प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा व जिला प्रशासन की मेहनत का नतीजा है कि सुकमा की इमली का टेस्ट अब पूरा देश चखेगा। कल पूरे देश मे लॉन्च होगा। सुकमा जिले के लिए किसी सफलता से कम नही है। आने वाले दिनों में और भी कई ऐसे कार्य किए जाएंगे।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने कहा कि शासन के प्रयास से इमली चटनी का काम शुरू किया गया था। जिसमे समूह के माध्यम से महिलाएं काम कर रही है। या। सुकमा की इमली का टेस्ट पूरा देश चखेगा। यह हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!