Breaking News

दंतेवाड़ा के पातररास पारा में हुई मजदूर दंपति की हत्या… पुलिस जुटी पता—साजी में…

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से सटे पातररास पारा में मजदूर दंपति की हत्या अज्ञात आरोपी ने कर दी है। आज सुबह जैसे ही इसकी सूचना मिली दंतेवाड़ा में सनसनी फैल गई। कोतवाली दंतेवाड़ा में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली टीआई सौरभ सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया है। वह शिक्षक अरविंद यादव का मकान है। उन्होंने ही आज सुबह घटना की सूचना थाने में दी। मजदूर दंपति दो—तीन बरस से उनके इस मकान में रहते थे। काम करके अपना जीवन यापन चलाते थे।

टीआई श्री सिंह के मुताबिक मृतक राजू 50 व मृतिका मुन्नी 45 शिक्षक अरविंद यादव की जमीन में स्थित मकान में खाना बदोश की तरह रह रहे थे।

मौका ए वारदात के अध्ययन के बाद श्री सिंह ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने देखा कि दोनों अपने घर से नहीं निकले तो घर पर झांकने पर यह दृश्य देखा। शव को देखने से प्रथम दृष्टया घटना बीती रात की प्रतीत हो रही है। फिलहाल जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!