रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 1 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 1 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 1 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 1 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 2 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 2 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 2 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 2 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 3 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 3 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 3 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 3 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 3 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 4 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 4 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 4 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 4 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 4 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड
राष्ट्रीय

जब पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा, PM मोदी को अचानक याद आई 2002 की एक बात

 राजकोट/नई दिल्ली.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर राज्य में 4000 करोड़ से ज्यादा की 11 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें द्वारका और बेट द्वारका को जोड़ने का सुदर्शन सेतु भी शामिल है। राजकोट में एम्स का उद्घाटन भी होना है। इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर 22 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया, जब उन्होंने राजकोट विधायक के तौर पर पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा। यह इस शहर के लोग ही थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई। तब से मैंने सदैव जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का काम किया है। ये भी सुखद संयोग है कि आज और कल मैं गुजरात में रहूंगा और एक कार्यक्रम राजकोट में हो रहा है, जहां से 5 एम्स देश को समर्पित किये जायेंगे।" 2002 में 24 फरवरी के ही दिन पीएम मोदी राजकोट से अपना पहला चुनाव जीतकर पहली बार गुजरात विधानसभा के सदस्य बने थे। उन्होंने अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली थी और पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के भीतर विधान सभा का सदस्य बनना आवश्यक था। राजकोट उपचुनाव ने उन्हें जीत का मौका दिया। थ्रोबैक वीडियो को मोदी आर्काइव द्वारा साझा किया गया था। यह वीडियो राजकोट में उनके नामांकन दाखिल करने, चुनाव प्रचार करने और भाषण देने की क्लिप और छवियों का एक संग्रह है।

आज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के द्वारका में भारत के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल का उद्घाटन किया। ओखा और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले 'सुदर्शन सेतु' का निर्माण 979 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पीएम मोदी ने अक्टूबर 2017 में 2.3 किमी लंबे पुल की आधारशिला रखते हुए कहा था कि यह पुराने और नए द्वारका के बीच एक कड़ी के रूप में काम करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल के दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं।" सुदर्शन सेतु में भगवद गीता के श्लोकों और दोनों तरफ भगवान कृष्ण की तस्वीरों से सजा हुआ एक फुटपाथ है।