मदनवाड़ा मुठभेड़ में बरामद हथियार झीरम और हिरोली में हमले के बाद लूटे गए थे… एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की पुष्टि

इम्पेक्ट न्यूज. राजनांदगांव।

झीरम घाटी नक्सली हमले में महेंद्र कर्मा के पीएसओ से लूटा AK47 मानपुर में बरामदचार हार्डकोर नक्सलियों के एनकाउंटर के साथ मिले चार घातक हथियार में एके-47 की हुई पुष्टिराजनंदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की।

राजनांदगांव जिले के एंटी नक्सल मुख्यालय मानपुर से 7 किलोमीटर दूर परदोनी गांव के जंगल मे बीते 7 मई की आधी रात एनकाउंटर में मारे गए बस्तर के चार हार्डकोर नक्सलियों के शव के साथ चार घातक हथियार पुलिस ने बरामद किया था।

इन हथियारों के श्रृंखला में बरामद एके 47 राइफल दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले में हमले में शहीद हुए महेंद्र कर्मा के पीएसओ की पाई गई है। इस हमले में के दौरान महेंद्र कर्मा के पीएसओ शहीद सियाराम सिंह नवमीं बटालियन दंतेवाड़ा को एके 47 आबंटित किया गया था। यह हथियार बरामद किया गया है।

साथ ही मानपुर में हुई मुठभेड़ में एक माओवादी द्वारा उपयोग की जा रही एसएलआर (सेल्फ लोडेड रायफल) वर्ष 2006 में एनएमडीसी की हिरोली मैग्जीन में बारूद लूटने की घटना के दौरान सीआईएसएफ के जवान की बताई जा रही है। बाकि बरामद हथियारों की जानकारी ली जा रही है

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!