शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 26 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 26 मिनट पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 42 मिनट पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 1 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 2 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 2 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 3 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 3 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 3 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 3 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 4 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की
राष्ट्रीय

गंगा नदी के बेसिन में पानी आधे से भी कम, नर्मदा में 46 फीसदी की कमी दर्ज

गांधीनगर

गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, पेन्नार, नर्मदा, तापी, साबरमती, गोदावरी, महानदी, कावेरी… इन नदियों में तेजी से घट रहा है पानी. पिछले साल की तुलना में इन नदियों में कम पानी बचा है. चिंता तो गंगा को लेकर है. जो 11 राज्यों के 2.86 लाख गांवों को सिंचाई और पीने के लिए पानी देती है.

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के विश्लेषण के बाद यह बात सामने आई है. भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में पानी जमा करने की उनकी कुल क्षमता से 36% कम पानी है. 86 जलाशयों में पानी 40% या उससे कम पानी है. 28 मार्च को जारी CWC के बुलेटिन के अनुसार ज्यादातर जलाशय दक्षिणी राज्यों, महाराष्ट्र और गुजरात में हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक मार्च 2024 से बारिश में काफी ज्यादा कमी महसूस की गई है. आंध्र में 65 और तेलंगाना में 67 फीसदी की कमी है. हमारी नदियां सिंचाई, पीने के लिए पानी देती हैं. ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन में भी मदद करती हैं. इनसे सामाजिक-आर्थिक विकास होता है.

चिंतता इस बात की… 20 में से 12 नदियों के बेसिन में पिछले साल से कम पानी

CWC के पास 20 नदियों के बेसिन का लाइव डेटा रहता है. अधिकांश बेसिनों मे 40 फीसदी से स्टोरेज क्षमता रिकॉर्ड की गई. 12 नदियों के बेसिन में पानी का स्टोरेज पिछले साल की तुलना में कम है. कावेरी, पेन्नार और  कन्याकुमारी के बीच पूर्व की ओर बहने वाली नदियां सबसे अधिक नुकसान में हैं. यहां स्टोरेज बहुत कम है.

गंगा नदी के बेसिन में पानी आधे से भी कम, नर्मदा में 46 फीसदी की कमी दर्ज

देश का सबसे बड़ा नदी बेसिन गंगा का है. लेकिन यहां पर फिलहाल कुल क्षमता से आधे से भी कम स्टोरेज है. यानी 41.2 फीसदी पानी ही मौजूद है इस बेसिन में. यह पिछले साल इसी अवधि की तुलना में कम है. गंगा नदी 11 राज्यों में करीब 2.86 लाख गांवों को सिंचाई और पीने के पानी देती है. लेकिन अब यह मात्रा घटती जा रही है.

गंगा बेसिन से पानी का कम होना खेती-बाड़ी को प्रभावित करेगा. क्योंकि इस बेसिन का 65.57% इलाका कृषि भूमि है. नर्मदा में 46.2%, तापी में 56%, गोदावरी में 34.76%, महानदी में 49.53% और साबरमती में 39.54 फीसदी पानी की कमी है.    

देश की इन 13 नदियों में पानी है ही नहीं, हालात बेहद खराब हैं यहां

महानदी और पेन्नार के बीच पूर्व की ओर बहने वाली 13 नदियों में इस समय पानी नहीं है. ये हैं- रुशिकुल्या, वराह, बाहुदा, वंशधारा, नागावली, सारदा, तांडव, एलुरु, गुंडलकम्मा, तम्मिलेरु, मुसी, पलेरु और मुनेरु. ये नदियां आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा से होते हुए बहती हैं. गर्मी से पहले इनकी ये हालत चिंताजनक है.

इन नदियों से 86,643 वर्ग किलोमीटर का इलाका सिंचित होता है. फिर ये नदियां बंगाल की खाड़ी में गिर जाती हैं. इनके बेसिन में 60 फीसदी हिस्सा कृषि क्षेत्र है. यानी इस बार पानी की कमी का असर फसलों पर भी पड़ेगा.

IIT गांधीनगर की स्टडी बताती है और खतरनाक आंकड़े   

IIT गांधीनगर द्वारा संचालित भारत सूखा मॉनिटर यह बताता है कि नदी बेसिन की सीमाओं के भीतर कई क्षेत्र 'अत्यधिक' से 'असाधारण' सूखे से गुजर रहे हैं. देश में 35.2% क्षेत्र फिलहाल 'असामान्य' से 'असाधारण' सूखे की कैटेगरी में हैं. चिंताजनक यह है कि इसमें से 7.8% इलाका 'अत्यधिक' सूखे में है. 3.8% 'असाधारण' सूखे में है. एक साल पहले यह क्रमश: 6.5% और 3.4% थी. कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्य वर्षा की कमी से सूखा या उसके जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं.