शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 30 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 30 मिनट पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 46 मिनट पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 2 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 2 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 3 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 3 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 3 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 3 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 3 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 4 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की
राष्ट्रीय

राज्यसभा में 33 साल की लंबी पारी खेलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रिटायर हुए, 9 केंद्रीय मंत्री समेत 54 का कार्यकाल खत्म

नई दिल्ली
राज्यसभा में 33 साल की लंबी पारी खेलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रिटायर हो गए हैं। उनके साथ ही राज्यसभा के 54 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें से कई लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो कई सांसद ऐसे हैं जिनकी राज्यसभा में वापसी भी हो रही है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 3 अप्रैल यानी बुधवार को राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अब तक लोकसभा सांसद रहीं लेकिन इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

1991 में पहुंचे थे राज्यसभा
डॉ. मनमोहन सिंह को अर्थव्यवस्था से संबंधित कई बड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है। 1991 में पहली बार वह राज्यसभा पहुंचे थे और उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। अब वह 91 साल के हो गए हैं।

सात केंद्रीय मंत्री भी हो रहे रिटायर
55 में से सात केंद्रीय मंत्री भी हैं जो कि राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखऱ, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन शामिल हैं। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है। इस बार एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव को छोड़कर बाकी सभी रिटायर हो रहे मंत्री लोकसभा चुनाव  लड़ रहे हैं।

मंगलवार को ही राज्यसभा में 49 सदस्य रिटायर हो गए हैं। वहीं बुधवार को पांच और रिटायर हो जाएंगे। इस तरह कुल 54 सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनमें समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी शामिल हैं। हालांकि उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया जा चुका है। आरजेडी के मनोज झा को भी अगले कार्यकाल के लिए नामित किया गया है। कर्नाटक से नसीर हुसैन (कांग्रेस) को फिर से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

रिटायर होने वाले अन्य सदस्यों में भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी शामिल हैं। वह इस बार लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सुशील कुमार मोदी भी रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का भी कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया है। वह हिमाचल प्रदेश में अपना चुनाव हार गए हैं।