शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 2 मिनट पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 2 मिनट पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 2 मिनट पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 2 मिनट पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 1 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 2 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 2 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल
Chhattisgarh

आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

1,362 अलर्ट जारी, 122 का निराकरण अवैध परिवहन, भंडारण और बिचौलियों के जरिए धान खपाने वालों पर शिकंजा कसने में तकनीक बनी प्रभावी हथियार रायपुर, 27 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी...

आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। 1,362 अलर्ट जारी, 122 का निराकरण

अवैध परिवहन, भंडारण और बिचौलियों के जरिए धान खपाने वालों पर शिकंजा कसने में तकनीक बनी प्रभावी हथियार

रायपुर, 27 नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा स्थापित आईसीसी कमांड (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों और संबंधित गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करने के साथ अवैध परिवहन, अनधिकृत भंडारण तथा बिचौलियों के माध्यम से धान विक्रय जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

आईसीसी कमांड की 23 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में निगरानी के दौरान कुल 1,362 अलर्ट दर्ज किए गए, जिनमें से 122 अलर्ट का निराकरण किया जा चुका है। वहीं, प्रदेश में धान जब्ती की कार्रवाई के तहत कुल 40,453 क्विंटल धान जब्त किया गया है। रिपोर्ट में 8 मिलों का भौतिक सत्यापन भी दर्ज है। ये आंकड़े धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी और अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए शासन की सक्रियता को दर्शाते हैं।

’जशपुर में सर्वाधिक धान जब्ती, महासमुंद और दुर्ग भी अग्रणी’ जिला स्तर पर धान जब्ती की कार्रवाई में जशपुर जिला 12,103 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। महासमुंद में 6,150 क्विंटल और दुर्ग में 4,975 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसके अलावा बलरामपुर में 2,982 क्विंटल, राजनांदगांव में 2,798 क्विंटल, रायगढ़ में 2,528 क्विंटल और कांकेर में 1,676 क्विंटल धान की जब्ती दर्ज की गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई यह कार्रवाई धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक सतर्कता को प्रदर्शित करती है।

’अलर्ट आधारित निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर’ आईसीसी कमांड द्वारा जारी अलर्ट के माध्यम से जिलों में धान खरीदी से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कांकेर में सर्वाधिक 186 अलर्ट दर्ज किए गए। राजनांदगांव में 146, बिलासपुर में 140, बेमेतरा में 119, कवर्धा में 107 और सूरजपुर में 100 अलर्ट दर्ज हुए हैं। बालोद में 89 अलर्ट में से 42, बलरामपुर में 76 में से 54, महासमुंद में 26 में से 20 और रायपुर में 6 में से 2 अलर्ट का निराकरण किया गया है। कोरिया जिले में दर्ज तीनों अलर्ट का निराकरण किया जा चुका है।

इस निगरानी व्यवस्था से अवैध रूप से धान लाकर खपाने, अनधिकृत भंडारण करने तथा बिचौलियों द्वारा वास्तविक किसानों के नाम पर धान विक्रय करने की आशंका वाली गतिविधियों पर नजर रखने में सहायता मिल रही है। शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक पंजीकृत किसानों को ही मिले और कोई भी व्यक्ति इस व्यवस्था का अनुचित लाभ न उठा सके।

’किसानों की सुविधा के साथ खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर’ 26 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी के 9वें दिन तक प्रदेश में 28.07 लाख पंजीकृत किसानों में से 91 हजार 746 किसानों ने धान विक्रय किया है। इस दौरान कुल 4,43,888 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई।

राज्य शासन की यह व्यवस्था तकनीक और प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से धान खरीदी को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आईसीसी कमांड के जरिए अलर्ट की निगरानी, धान जब्ती की कार्रवाई और जिलों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे एक ओर वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा हो रही है, वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को मजबूती मिल रही है।