भोापाल
राजभवनने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में कुलपति के तौर पर राकेश सिंघई को नियुक्त कर दिया है। अब राजभवन विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में कुलपति की नियुक्ति करेगा। विक्रम विवि में प्रदेश के मुख्यमंत्री के मित्र अर्पण भारद्वाज को नियुक्त करेगा। सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं। अब सिर्फ औपचारिकता के तौर पर सिर्फ उन्हें नियुक्त करने का आदेश निकालना ही शेष रह गया है।
विक्रम विवि कुलपति को चयनित करने के लिऐ राजभवन को काफी संख्या में आवेदन मिल। उनकी स्क्रटनी करने के लिए राज्यपाल की नोमिनी महाराजा छात्रसाल विवि की कुलगुरू डॉ. शुभा तिवारी को सर्च कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। इसके अलावा राजभवन ने रानी दुर्गावति विवि जबलपुर के पूर्व कुलपति कपिल देव मिश्र और यूजीसी की तरफ से प्रोफेसर व्हीडी शुक्ला शिमला को सदस्य के तौर पर शामिल किया था। सर्च कमेटी ने एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेकर गोपनीय लिफाफा तैयार कर राजभवन को सौंप दिया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल लिफाफे में आए उम्मीदवारों के साक्षात्कार पर विचार कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मित्र कहे जाने वाले अर्पण भारद्वाज को विक्रम विवि का नया कुलगुरू बताया जा रहा है। क्योंकि मुख्यमंत्री यादव उज्जैन विधानसभा से चुने गए विधायक भी हैं। इसलिए उन्होंने अपने मित्र अर्पण भारद्वाज को कुलगुरू बनाने के लिऐ राज्यपाल मंगुभाई पटेल से कुछ दिनों पहले मुलाकत भी की है। जिसके फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि वर्तमान में कुलगुरू अखिलेश पांडे का कार्यकाल खत्म हो गया है। राज्यपाल ने उन्हें नये कुलगुरू के नियुक्त होने तक प्रभार सौंपा है। राजभवन जैसे ही अर्पण भारद्वाज को विक्रम विवि का कुलगुरू नियुक्त करेंगे। वे अपना प्रभार नये कुलपति को सौंप कर विक्रम विवि से विदा लेंगे।
Written by admin on September 30, 2024
विक्रम विवि मुख्यमंत्री के मित्र अर्पण बनेंगे कुलगुरू
Madhya Pradesh Article
2 minutes of reading
Written by admin
Recent Posts
- बसंत पंचमी के दौर में छत्तीसगढ़ का उत्सव राग… सरकार के तीन ऐसे फैसले जिसकी प्रशंसा से सोशल मीडिया भर गया है…
- रायपुर में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू: अपराध नियंत्रण में नई उम्मीद
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ: छत्तीसगढ़ सरकार की जनसेवा में नई पहल….
- राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित….
- गणतंत्र के अमृतकाल में साहित्य उत्सव का आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
- कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा: ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ थीम पर देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय का भव्य प्रदर्शन…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा….
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास ने की मुलाकात….
- धौराभाठा औद्योगिक हादसा: सुरक्षा उल्लंघन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रियल इस्पात प्लांट के संचालन पर रोक….
