शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 8 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 8 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 9 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 10 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 10 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 10 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 10 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 10 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 10 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 10 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 11 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 11 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 11 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 11 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 11 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 11 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 12 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 12 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
मनोरंजन

विद्या बालन ने अज्ञात शख्स पर कराई एफआईआर

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने मुंबई पुलिस में अज्ञात शख्स के खिलाफ उनके नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। रिपोर्ट्स की मानें तो अज्ञात शख्स ने विद्या बालन की हूबहू इंस्टाग्राम आईडी बनाई और जीमेल अकाउंट भी बनाया। शख्स एक्ट्रेस के अकाउंट्स का इस्तेमाल कर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से संपर्क करने लगा। रिपोर्ट्स में यह भी बताया कि वो लोगों को नौकरी का आश्वासन देकर उनसे पैसे मांग रहा था।

जब बात की जानकारी विद्या बालन को मिली तो उन्होंने इस बात की शिकायत मुंबई पुलिस से की। एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई पुलिस की खार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी  की धारा 66 (सी) के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की दी है। विद्या बालन ने 19 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स और फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। विद्या बालन ने अपने फॉलोअर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनके नाम का इस्तेमाल करने वाले फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स की रिपोर्ट करें और उसे ब्लॉक' करें। एक्ट्रेस ने लिखा था- हेलो दोस्तों, पहले तो ये फोन नंबर तक था लेकिन अब कोई इस @vidyabalan.pvt नाम का इस्तेमाल कर रहा है। वो लोगों के पास मेरा नाम लेकर उनसे कॉन्टैक्ट कर रहा है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को उनके नाम का इस्तेमाल करने वाले और लोगों तक पहुंचने वाले फर्जी इंस्टाग्राम हैंडल के बारे में जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मेरी टीम ने इसकी रिपोर्ट कर दी है…लेकिन अगर आप लोग ये अकाउंट रिपोर्ट करके ब्लॉक कराने में हमारी हेल्प करें तो बहुत मदद होगी। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में मंजुलिका के किरदार में विद्या बालन की एंट्री होगी। बता दें, साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की थी। कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया-2’ में विद्या बालन को रिप्लेस कर दिया गया था। ‘भूल भुलैया-2’ में विद्या के किरदार को तब्बू ने प्ले किया था।