Big newsNational News

मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन… मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस…

इंपैक्ट डेस्क.

गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने ही बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रू-ब-रू करवाया था।

27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में जन्में बप्पी लहरी ने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उन्होंने अपने सफर के दौरान कई हिट सॉन्ग गाए हैं। 

error: Content is protected !!