District Bastar (Jagdalpur)

कलेक्टर साहब का अनोखा अंदाज : साईकल पर सवार होकर पहुंचे महारानी अस्पताल… डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ रहे नदारद, प्रबंधन की लगा दी फटकार…

इंपैक्ट डेस्क.

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल को लक्ज़री गाड़ियों की जगह साइकिल की सवारी करना पसंद है। यही कारण है कि आज सुबह-सुबह ही साहब अपने पूरे अमले के साथ साईकल पर शहर भ्रमण के लिए निकल गए। शहर के अलग अलग स्थानों में जनता से मिलने के बाद कलेक्टर साहब महारानी अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर के इस औचक दौरे के चलते अस्पताल प्रबंधन के लोग यहां वहां भागते नजर आए। अस्पताल से कुछ डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ को नदारद देख कलेक्टर साहब नाराज नजर आए और उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने की बात कही। साथ ही कलेक्टर साहब ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से उनकी समस्या सुन उनक तत्काल निराकरण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अस्पताल में मौजूद डायलिसिस यूनिट में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भी कलेक्टर साहब नाराज नजर आए।

error: Content is protected !!