गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 8 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 22 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 37 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 37 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 37 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 1 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 3 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 3 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 3 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 3 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 3 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे
खेल

हैदराबाद एफसी के सामने अपराजित गोवा की कड़ी चुनौती

हैदराबाद
हैदराबाद एफसी और एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीजन में फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं, जब हैदराबाद एफसी आज रात अपने घरेलू मैदान गाचीबोवली स्टेडियम में अपराजित गौर्स की मेजबानी करेगी। घरेलू टीम के लिए यह मुकाबला एक कठिन चुनौती होगा, क्योंकि कुछ प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्लब छोड़कर चले गए हैं। लिहाजा अब सारी जिम्मेदारी शेष खिलाड़ियों पर आ गई हैं कि वे इस अवसर पर खरा उतरने का दमखम दिखाएं।

मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने अनजान खिलाड़ियों की क्षमता को सामने लाने की होगी। हैदराबाद एफसी कुछ साल पहले कई युवा भारतीय सितारों को बढ़ावा देने के कारण सुर्खियों में आई थी, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। दूसरी ओर, गोवा ने आईएसएल 2023-24 की यथासंभव त्रुटिहीन शुरुआत की है। सात जीत, तीन ड्रा और बिना किसी हार के साथ गौर्स दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने इवान वुकोमानोविक के टेबल-टॉपर्स केरला ब्लास्टर्स (26) से दो मैच कम खेले हैं और दो अंक पीछे हैं। लेकिन उनके लिए भारत के अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर संदेश झिंगन की अनुपस्थिति झटका साबित हो सकती है, जो कतर में एएफसी एशियाई कप के दौरान चोटिल हो गए थे।

हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने आईएसएल 2023-24 सीजन के आगामी दूसरे हाफ का पूर्वावलोकन करते हुए कहा, "मैं इसे क्लब के लिए कुछ करने के एक बड़े अवसर के रूप में लेना चाहूंगा। क्या यह आसान होगा? निश्चित रूप से नहीं। बेशक, एक युवा लड़के जब बड़े क्लबों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो आशा की झलक दिखेगी। लेकिन जाहिर तौर पर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने जा रहे हैं।"

एफसी गोवा के स्पेनिश हेड कोच मैनोलो मार्कुएज ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सभी देशों में हर प्रतियोगिता में सीजन का दूसरा चरण हमेशा अधिक कठिन होता है। हालांकि यह प्रतिस्पर्धात्मकता हमारे लिए अच्छी है। शीर्ष पांच-छह टीमों के बीच कई मैच खेले जाएंगे और लिहाजा मेरा मानना है कि दूसरा चरण चुनौतीपूर्ण होगा।" बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से हैदराबाद एफसी और गोवा दोनों ने 3-3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं।