गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव अभी-अभी छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 14 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 29 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 29 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 29 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 57 मिनट पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 2 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 2 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 2 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 2 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 2 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे
खेल

पीकेएल-10: पटना पाइरेट्स और बेंगलुरू बुल्स ने खेला सीजन का नौवां टाई

पटना
प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन के पटना चरण के अंतिम दिन के पहले मैच में मेजबान और तीन बार के चैम्पियन पटना पाइरेट्स का सामना बेंगलुरू बुल्स से हुआ, जो 29-29 के स्कोर पर समाप्त हुआ। यह इस सीजन का नौवां टाई रहा। पटना के लिए खास बात यह रही कि वो घर पर अजेय रही। इस टाई के साथ बुल्स आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पटना 51 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मजबूत हुए हैं। पटना के लिए लोकल ब्वाय संदीप कुमार ने 14 अंक बनाए, जबकि डिफेंस में अंकित जगलान ने सभी 8 के 8 शिकार किए। बुल्स की ओर से सुशील (8) ने प्रभावित किया। अक्षित के नाम 6 अंक रहे।

सुशील के सुपर रेड की बदौलत बुल्स ने पटना को पांच मिनट के भीतर ही दो खिलाड़ियों तक सीमित कर 5-1 की लीड ले ली लेकिन पटना ने सुपर टैकल के साथ वापसी की और फिर संदीप तथा अपने डिफेंस के बूते पहले बराबरी की और फिर दो अंक की लीड ले ली। 10 मिनट की समाप्ति तक हालांकि बुल्स ने एक अंक का कर दिया। लंबे समय बाद रिवाइव हुए मंजीत ने ब्रेक के बाद पहली डू ओर डाई रेड पर प्रतीक का शिकार कर पटना को फिर से 2 अंक की लीड दिला दी। बुल्स ने हालांकि इसके बाद लगातार तीन अंकों के साथ एक अंक की लीड ले ली। पटना के लिए सुपर टैकल ऑन था। पाइरेट्स इसका लाभ नहीं ले सके और पहली बार ऑलआउट हुए। बुल्स अब 14-10 से आगे थे।

मंजीत ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ पटना की वापसी सुनिश्चित की। पहले हाफ की समाप्ति तक बुल्स 16-13 से आगे थे। दूसरे हाफ के शुरुआती पांच मिनट में बुल्स ने 21-18 के साथ तीन अंकों की लीड बरकरार रखी थी। फिर सुरजीत ने मंजीत का शिकार कर फासला 4 कर दिया लेकिन संदीप ने रण सिंह और सुरजीत का शिकार कर फासला 2 कर दिया। इसी बीच अंकित ने हाई-5 पूरा किया। 30 मिनट की समाप्ति तक बुल्स 23-21 से आगे थे। अक्षित ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ फासला 4 का कर दिया। इसी बीच संदीप ने पटना के लिए सुपर-10 पूरा किया। पटना ने जल्द ही फासला एक का कर दिया और फिर संदीप ने दो अंक की रेड के साथ पटना को लीड दिला दी।

अगली रेड पर हालांकि उनका शिकार हो गया। पटना ने हालांकि हार नहीं मानी और 27-27 की बराबरी कर ली। बुल्स ने हालांकि मंजीत का शिकार कर फिर लीड ले ली लेकिन डू ओर डाई रेड पर अंकित ने नौवां शिकार कर स्कोर फिर बराबर कर लिया। इसके बाद संदीप ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर पटना को 29-28 से आगे कर दिया। अब सिर्फ 1 मिनट 4 सेकेंड बचे थे। सुपर सब भरत गए और एक अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। फिर मंजीत ने अंतिमम रेड पर कोई रिस्क नहीं लिया और इस तरह यह मैच टाई पर समाप्त हुआ। इस तरह पटना ने होम लेग में अजेय रहते हुए दिल्ली का रुख किया।