BREAKING जवान की अंधाधुंध फायरिंग में दो जवानों की मौत… एक घायल …

इम्पेक्ट न्यूज. जगदलपुर.

नारायणपुर जिले के अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद एक जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, इस फायरिंग में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक जवान घायल भी हुआ है।

CF- 9 वीं बटालियन डी कंपनी के जवानों के बीच आपसी झड़प हो गई। इस झड़प में एक जवान ने अपनी रायफल से अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है।

फायरिंग करने वाले जवान का नाम घनश्याम कुमेटी बताया जा रहा है । मृतक जवानों में रामेश्वर साहू और बिन्तेश्वर साहनी शामिल हैं। छोटेडोंगर थाने की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले की पुष्टि की

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!