कोरोना के चलते लॉकडाउन में पलायन कर रहे मजदूरों के साथ दो हादसे, 10 की मौत…

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद रोजी-रोटी की समस्या के चलते देशभर में मजदूरों का पलायन हो रहा है।दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि जैसे कई राज्य हैं, जहां से लोग पैदल ही अपने गांव वापस जा रहे हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र और कर्नाटक में अपने घरों की ओर वापसी कर रहे कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए। दो हादसों में दस लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में शनिवार को तेज गति से आ रहे टेंपो से कुचल कर चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी गुजरात से मुंबई पैदल जा रहे थे।

हादसे के बाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना परोले गांव में तड़के तीन बजे हुई जब तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने गुजरात से मुंबई पैदल जा रहे कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

कनार्टक के बाहरी इलाके में एक मजदूरों को ले जा रही लॉारी से टकराकर छह लोगों की मौत हो गई। हादसा आउटर रिंग रोड पर हुआ। लॉरी मजदूरों को कनार्टक में उनके गांवों में ले जा रही थी। लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए 30 मजदूर कनार्टक के रायचूर जिले में अपने गांव लौट रहे थे। इस हादसे में छह अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है और विरार पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!