रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 44 मिनट पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 45 मिनट पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 45 मिनट पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 55 मिनट पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 1 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 1 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 2 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 2 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 2 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 3 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 3 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 3 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 3 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 3 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 3 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 3 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 4 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 4 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 4 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड
राष्ट्रीय

बड़े काम का है सरकार का ये कार्ड, गरीबों-मजदूरों के लिए ‘वरदान’ से कम नहीं

नई दिल्ली

अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है तो आप फायदे ही फायदे में हैं। इसमें योजना में जहां एक तरफ बीमा का लाभ मिलता है तो वहीं कई सरकारी योजनाओं का फायदा एक साथ मिल सकता है। दरअसल, असंगठित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए साल 2020 में मोदी सरकार ने ई-श्रम योजना (E-Shram Card Yojana) की शुरुआती की। जिसका जबरदस्त रिस्पॉन्स भी देखने को मिला है।

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने साल 2020 में ई-श्रम योजना (E-Shram Card Yojana) शुरू की थी. इस योजना को खूब रिस्‍पॉन्‍स मिला है और अब तक 29,41,32,933 ई-श्रम कार्ड बन चुके हैं. जिस व्‍यक्ति के पास ई-श्रम कार्ड होता है उसे आर्थिक सहायता के अलावा 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ भी सरकार देती है.

ई-श्रम कार्डधारी को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (Shram Yogi Mndhan Yojana), स्वरोजगार करने वालों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Scheme), अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Jeevan Jyoti Bima Yojana), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ भी मिलता है.

अब तक देश में 29,41,32,933 ई-श्रम कार्ड बन चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपके कितने काम का है ई-श्रम कार्ड और इसके क्या-क्या फायदे हैं…

ई-श्रमकार्ड कौन-कौन बनवा सकता है

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले जिनकी उम्र 16 से लेकर 59 साल तक है, ई-श्रमकार्ड के लिए एलिजिबल हैं यानी वे इस कार्ड को बनवा सकते हैं। असंगठित क्षेत्र के काम करने वालों की बात करें तो दुकान पर काम करने वाले, हेल्पर, सेल्समैन, ड्राइवर, चरवाहा, पशुपालक, डेयरी चलाने वाले, पंचर बनाने वाले, पेपर हॉकर, जोमैटो, स्विगी या फ्लिपकार्ट, अमेजन के डिलीवरी बॉय और ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूर समेत अन्य लोग शामिल हैं।

ई-श्रम कार्ड के क्या-क्या हैं फायदे

  •     ई-श्रम पोर्टल पर अगर कोई श्रमिक रजिस्टर्ड है तो उसे दो लाख का एक्सीडेंट बीमा कवर मिलता है।
  •     ई-श्रम कार्ड रखने वाले प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलता है।
  •     स्वरोजगार वालों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ
  •     प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
  •     राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना और आयुष्मान भारत का लाभ
  •     प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  •     आधार कार्ड (aadhar card)
  •     पैन कार्ड (PAN card)
  •     बैंक अकाउंट
  •     आधार से लिंक मोबाइल नंबर

ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  •     ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें.
  •     नया पेज ओपन होने के बाद मांगी जानकारियां भरें.
  •     अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज कर दें.
  •     अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म सामने आएगा, उसे भरकर, मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  •     एक बार अपना फॉर्म चेक करने के बाद उसे सबमिट कर दें.
  •     इसके बाद आपका 10 अंकों का ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा.