सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 3 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 4 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 4 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 4 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 5 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 5 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 5 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 5 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 6 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म के लिए लता ने गाया था गीत… यह कहकर लौटा दिया था फीस की रकम का कुछ हिस्सा…

इंपैक्ट डेस्क.

स्वर साम्राज्ञी ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर का छत्तीसगढ़ से विशेष नाता रहा है। उन्हें एशिया महाद्वीप के एकमात्र खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय (राजनांदगांव जिला ) के सातवें दीक्षांत समारोह में 9 फरवरी 1980 को ‘डी-लिट’ की उपाधि प्रदान की गई थी। लता मंगेशकर को यह उपाधि संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दी गई थी।  रविवार की सुबह लता मंगेशकर के निधन की खबर आई तो पूरा छत्तीसगढ़ शोक में डूब गया।

मुंबई में हुई थी रिकॉर्डिंग 
वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि लता मंगेशकर ने छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘भकला’ के लिए ‘छुट जाही अंगना दुआरी’ गीत भी गाया था। इस गीत की रचना मदन शर्मा ने की थी और संगीत कल्याण सेन ने दिया था। यह गाना शादी के बाद बेटी की विदाई पर गाए जाने वाला गीत है। भकला फिल्म का यह गीत मुंबई के स्वरलता स्टूडियो में रिकार्ड हुआ था। यह स्टूडियो उनके निवास प्रभुकुंज में ही है। बताया जाता है कि इस गाने के लिए 2 लाख रुपए की फीस तय हुई थी। गाने की रिकॉर्डिंग पूरी हुई तो लता मंगेशकर ने फीस की तय रकम में से 50 हजार रुपए यह कहकर लौटा दिया था कि छत्तीसगढ़ी में यह मेरा पहला गीत है। इस राशि से यहां से लौटकर सभी को मेरी तरफ से मिठाई खिलाना।

डॉक्यूमेंट्री में गाया था थीम सांग
छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल के दौरान सन 2007 में उन्होंने पर्यटन विभाग के लिए निर्मित डॉक्यूमेंट्री ‘महानदी के किनारे’ में थीम सांग भी गाया था। इसके अलावा लता मंगेशकर को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बतौर राज्य अतिथि बुलाने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कई बार प्रयास किया गया, लेकिन स्वास्थ्यगत परेशानियों की वजह से लता मंगेशकर छत्तीसगढ़ नहीं आ पाई। 

पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म में देने वाली थी आवाज
वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि लता मंगेशकर ने पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म कही देबे संदेश के एक गीत बिहनिया के उगत सुरुज देवता को अपनी आवाज देने वाली थी। फिल्म निर्माता से बातचीत भी हो गई थी। लेकिन आर्थिक दिक्कत की वजह से फिल्म निर्माताओं का यह सपना पूरा नहीं हो पाया।