रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 6 मिनट पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 53 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 4 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 6 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
राष्ट्रीय

द्वितीय केदार मद्महेश्वर 20 मई और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे

रुद्रप्रयाग/उखीमठ/मक्कूमठ

बैशाखी के शुभ अवसर पर पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई। मदमहेश्वर के कपाट 20 मई (सोमवार) को और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 10 मई (शुक्रवार) को खुलेंगे।

बैशाखी के शुभ अवसर पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में यज्ञ हवन के पश्चात विधि -विधान तथा पंचांग गणना पश्चात आचार्य गणों-वेदपाठियों के द्वारा मंदिर समिति अधिकारियों-हकहकूकधारियो की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि निश्चित हुई। जबकि तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर उखीमठ में पूजा-अर्चना पंचाग गणना के पश्चात तय हुई।

इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं को बैशाखी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर और तुंगनाथ की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुट गयी है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय मद्महेश्वर भगवान के डोली में आरोहण के बिखौत मेला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भगवान मद्महेश्वर के चलविग्रह के दर्शन के लिए ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गये हैं। आज बैशाखी के अवसर पर भगवान मद्महेश्वर रथ में आरूढ़ होकर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन देते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के दर्शन को पहुंचते हैं। आज ही मदमहेश्वर की उत्सव डोली के मदमहेश्वर प्रस्थान का भी कार्यक्रम घोषित हुआ।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मद्महेश्वर और तुंगनाथ की यात्रा तैयारियों को बीकेटीसी की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग से लगातार समन्वय किया जा रहा है। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि मद्महेश्वर के कपाट खुलने के कार्यक्रमानुसार मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली 16 मई (गुरुवार) को ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में विराजमान होगी। 17 मई को ओंकारेश्वर मंदिर में विश्राम और 18 मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रस्थान कर प्रवास के लिए राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 19 मई को रांसी से रात्रि विश्राम के लिए गौडार पहुंचेगी। 20 मई को गौडार से प्रात:काल मद्महेश्वर की उत्सव डोली मदमहेश्वर मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसी दिन (सोमवार) 20 मई पूर्वाह्न 11.15 बजे कर्क लग्न में मदमहेश्वर मंदिर के कपाट खुलेंगे।

इसी तरह तुंगनाथ की उत्सव डोली मंगलवार 7 मई को मार्कंडेय मंदिर से भूतनाथ मंदिर में में प्रवास करेगी। 9 मई को भूतनाथ मंदिर से चलकर चोपता प्रवास करेगी 10 मई को चोपता से तुंगनाथ पहुंचेगी और इसी दिन 10 मई दिन 12 बजे कर्क लग्न में तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे।

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट की तिथि घोषित होने के समय आज बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, देवानंद गैरोला, थाना प्रभारी मुकेश चौहान,स्थानीय हक हकूकधारी पंच गौंडारवासी, सहिज पुजारी शिवशंकर लिंग वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान,धर्माचार्य औकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी स्वयंबंर सेमवाल,पुजारी बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग, कुलदीप धर्म्वाण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

तुंगनाथ जी के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में इस दौरान मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलबीर नेगी, पुजारी प्रकाश मैठाणी, विनोद मैठाणी सहित मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय हक- हकूकधारी मौजूद थे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई, केदारनाथ धाम के 10 मई औए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुल रहे हैं। चतुर्थ केदारनाथ रूद्रनाथ के कपाट 18 मई को खुल रहे हैं। पंच बदरी में शामिल भविष्य बदरी सुभाई तपोवन (जोशीमठ) के कपाट बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पर 12 मई को खुलेंगे।